AAP MLA Bribery Case: घूसखोरी मामले में आप विधायक अमित रतन गिरफ्तार, पंजाब विजिलेंस ने की कार्रवाई

AAP MLA Bribery Case, punjab, vigilance bureau

AAP MLA Bribery Case: पंजाब विजिलेंस ने घूसखोरी मामले में आप विधायक अमित रतन को गिरफ्तार किया है। पंजाब सतर्कता ब्यूरो (PVB) के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के बठिंडा ग्रामीण विधायक अमित रतन को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, विधायक अमित रतन से बठिंडा सिविल लाइन थाने में पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मेडिकल जांच के लिए बठिंडा सिविल अस्पताल ले जाया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि सतर्कता अधिकारियों द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के चार दिन बाद विधायक की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

4 लाख रुपये की रिश्वते लेते किया था गिरफ्तार

विजिलेंस टीम ने 17 फरवरी को पंजाब के बठिंडा सर्किट हाउस से विधायक रतन के निजी सहायक राशिम गर्ग को एक सरपंच से कथित रूप से 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक सरपंच के पति ने विधायक के पीए पर अमित रतन का नाम लेकर पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया, जिसके बाद शिकायतकर्ता विजिलेंस टीम के साथ सर्किट हाउस पहुंची। सर्किट हाउस में पीए को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। अधिकारियों ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ