Independence Day पर कड़ी सुरक्षा; राज्य का 75 फीसदी पुलिस बल रखेगा चप्पे-चप्पे पर नजर, लुधियाना में ही 4 हजार की तैनाती

140823PB01

Independence Day Security, लुधियाना: स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था एकदम चाक-चौबंद है। पंजाब पुलिस ने राज्य में अमन-कानून बनाए रखने के लिए 75 फीसदी पुलिस बल तैनात किया है। इनमें से 4 हजार की नफरी अकेले लुधियाना में चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। यह बात आजादी दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था जांचने लुधियाना पहुंचे स्पैशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अर्पित शुक्ला ने यहां के एससीडी सरकारी कॉलेज के ग्राउंड में जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कही। उन्होंने पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू के साथ अधिकारियों और पुलिस बल को महत्वपूर्ण सुरक्षा पहलुओं संबंधी अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने लुधियाना पहुंचे स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों और एसएचओज को हिदायत की कि वह सार्वजनिक तौर पर और सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएं। उन्होंने अधिकारियों के साथ अलग-अलग सुरक्षा अलर्ट और इनपुट्स भी सांझे किए।

स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के शांतमयी जश्न को सुनिश्चित बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पंजाब पुलिस ने राज्य में अमन-कानून बनाए रखने के लिए 75 फीसदी पुलिस बल तैनात किया है। इनमें से अकेले लुधियाना जिले में ही 4 हजार पुलिस कर्मचारी सड़कों पर तैनात रहेंगे। जहां मंत्री झंडा फहराएंगे, वहां 900 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सभी सार्वजनिक स्थानों पर फोर्स लगाई गई है। हिदायत दी गई है 24 घंटे पुलिस कर्मचारी सड़कों पर गश्त करें।

विज्ञापन

उधर, इस बैठक के बाद स्पैशल डीजीपी ने बेहतर कारगुज़ारी करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी को और अधिक प्रभावशाली ढंग से निभाने के लिए प्रोत्साहित करने और उनको प्रेरित करने के लिए डीजीपी प्रशंसा डिस्क और नकद इनामों से सम्मानित भी किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ