कैप्टन अमरिंदर सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल, अपनी पार्टी का भी करेंगे विलय
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह आज बीजेपी का दामन थामेंगे। कैप्टन दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। साथ ही साथ अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के बीजेपी में विलय की घोषणा भी करेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह शाम करीब 4:30 बजे दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मौजूदी में बीजेपी की सदस्यता लेंगे।
इस दौरान उनका बेटा रण इंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर और पूर्व विधायक करण कौर समेत कई नेता भी बीजेपी में शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक उनकी सांसद पत्नी परनीत कौर कांग्रेस में ही रहेंगी।
पंजाब लोक कांग्रेस के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने बताया कि 19 सितंबर यानी सोमवार को ही पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय भी होगा। इस दौरान पंजाब लोक कांग्रेस के 7 पूर्व विधायाक और एक पूर्व सांसद भी बीजेपी में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस विलय के बाद बीजेपी कैप्टन को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
दरअसल बीजेपी पंजाब में संगठन को मजबूत करने में जुटी है। वहीं मौजूदा पंजाब बीजेपी प्रदेश प्रमुख कैप्टन अश्वनी शर्मा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में अनुमान है कि बीजेपी राज्य में अमरिंदर सिंह के अलावा उनके साथियों को भी अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है।
अभी पढ़ें – Amarinder Singh Joins BJP: कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में हुए शामिल, अपनी पार्टी का भी किया विलय
आपको बता दें कि उन्होंने पिछले साल चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का गठन किया। इसके बाद वह फरवरी में हुए पंजाब विधानसभा के चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन करके चुनाव में उतरे थे लेकिन उनका कोई भी उम्मीदवार नहीं जीता पाया। वह खुद अपनी पटियाला की सीट भी नहीं बचा पाए थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: