उमेश कोल्हे हत्याकांड में दो आरोपियों को एनआईए ने गिरफ्तार किया
Edited By Amit Kasana

umesh-kolhe NIA for filing charge sheet
Edited By Amit Kasana

umesh-kolhe NIA for filing charge sheet
दीपक दूबे, मुंबई: उमेश कोल्हे हत्याकांड में दो आरोपियों को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। एनआईए ने हत्याकांड में शामिल मूर्शिद अहमद रशीद्र और अब्दुल अरबाज सलीम को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मुर्शिद पर इस हत्याकांड को अंजाम देने और आरोपियों को भागने के लिए जरूरी फंड इकट्ठा करने का आरोप है।
वहीं, अब्दुल रशीद पर फरार आरोपियों को छुपने के लिए जगह देने का आरोप है। बता दें कि हत्याकांड में अबतक कुल 9 गिरफ्तारी हो चुकी है। गौरतलब है कि अमरावती में आतिब और शाहरुख नाम के हमलावरों ने उमेश पर चाकू से हमला कर उनकी नृशंस हत्या कर दी थी। इस हत्या के पीछे इरफान खान नाम के शख्स को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
आरोप है कि इरफान ने मौलाना मुदस्सिर अहमद से उमेश की रेकी करवाई फिर हत्या के लिए चार दिहाड़ी मजदूरी करने वाले शाहरुख पठान, अब्दुल तौफीक, शोएब खान और आतिब रशीद को चुना। 21 जून की रात आतिब और शाहरुख ने उमेश की हत्या कर दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: