Greater Noida West News: करोड़ों के विला खरीदने के बाद बूंद-बूंद पानी को तरसे 188 परिवार, 10 दिनों से हैं परेशान

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पंचशील ग्रीन दो सोसायटी में रहने वाले 188 परिवार बूंद-बूंद पानी को तरस गए है।

Panchasheel Greens 2

पानी की मांग को लेकर मेंटेनेंस आफिस में मौजूद निवासियों की भीड़।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पंचशील ग्रीन दो सोसायटी में रहने वाले 188 परिवार बूंद-बूंद पानी को तरस गए है। परेशान होकर निवासियों ने अब शुक्रवार को मेंटेनेंस आफिस पर हंगामा किया। आरोप है कि 10 दिन से यही समस्या बनी हुई है। बिल्डर की तरफ से इसका समाधान नहीं निकाला जा रहा है। आरोप है कि सोसायटी में पानी की मोटर खराब है, जिसको ठीक नहीं करवाया जा रहा है।

भीषण गर्मी और पानी की समस्या

निवासियों का कहना है कि गर्मी के इस भीषण मौसम में लोग एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। सोसायटी की पानी की मोटर फुंक चुकी है, लेकिन मेंटेनेंस टीम द्वारा अब तक उसे बदला नहीं गया है। लगातार शिकायतों के बावजूद न तो पानी की नियमित सप्लाई बहाल की गई है और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला है।

टूट रहा सब्र का बांध

शुक्रवार को निवासियों का सब्र टूटा और उन्होंने मेंटेनेंस कार्यालय के बाहर जोरदार हंगामा किया। उन्होंने पानी की आपूर्ति बाधित होने का कारण पूछा, लेकिन उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला। निवासियों ने बताया कि पूरे दिन में केवल एक घंटे के लिए पानी दिया जा रहा है, वह भी तब जब टावर की सप्लाई बंद कर विला को पानी दिया जाता है। इससे न केवल घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रोज के 500 रूपये हो रहे खर्च

हालत यह है कि हर परिवार को रोज 500 रुपये खर्च कर बाहर से टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। समय पर मेंटेनेंस चार्ज देने के बावजूद सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। मेंटेनेंस टीम की लापरवाही को लेकर लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ