Viral Video: 10 साल की बहादुर पोती ने नाकाम की चेन स्नैचर की कोशिश, जान पर खेलकर दादी को बचाया

Viral Video, Ten Year Old Girl, Foils Attempt To Snatch Chain, Pune Viral Video, bike borne man, chain snatch on street

Viral Video: पुणे में चेन स्नेचर्स से 10 साल की लड़की के भिड़ने और अपनी दादी को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में बच्ची बाइक सवार चेन स्नेचर के चेन छीनने के प्रयास को विफल करती दिख रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना 25 फरवरी को पुणे शहर के मॉडल कॉलोनी इलाके की है। 60 साल की लता घाग अपनी पोतियों रुत्वी घाग और ज्ञानेश्वरी के साथ कही जा रही थीं। इसी दौरान घटना हुई। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल होने के बाद मामले की जानकारी सामने आई।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1633986221956374528

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा है?

सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में बुजुर्ग महिला अपनी दो पोतियों के साथ दिख रही है। इस दौरान एक बाइक सवार आता है और बुजुर्ग समेत बच्चियों को रोकता है। बाइक सवार अचानक बुजुर्ग लता की चेन खींचने की कोशिश करता है। लता के विरोध करने पर 10 साल की रुत्वी बार-बार संदिग्ध को अपने बैग से मारती हुई दिख रही है। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से भागता दिख रहा है।

और पढ़िए –  जूम करके देखिए, नजर आएंगे IND-AUS के दिग्गज क्रिकेटर्स, PM मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई PM को गिफ्ट की ये पेंटिंग

रुत्वी पुणे के हुजुरपगा गर्ल्स हाई स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा है। उनके पिता नितिन घाग एक ऑटोमोबाइल रिपेयर गैरेज के मालिक हैं। जब घटना हुई, तब रुत्वी अपनी दादी और छोटी बहन ज्ञानेश्वरी (6) के साथ अपनी मौसी के घर जा रही थी।

विज्ञापन

लता ने पुलिस को दी गई शिकायत में क्या कहा?

पुलिस को दी गई शिकायत में लता ने कहा कि रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार आया। थोड़ी देर की बातचीत के बाद बाइक सवार ने चेन छीनने की कोशिश की। ये देख 10 साल की रुत्वी घाग ने बैग से उसके चेहरे पर वार करना शुरू कर दिया। चेन छीनने का प्रयास विफल होता देख आरोपी वहां से भाग निकला।

एक अधिकारी ने कहा कि पुणे पुलिस पीड़िता के पास पहुंची और 9 मार्च को शिवाजी नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 393 के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, वे 10 साल की रुत्वी को सम्मानित करेंगे। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ