---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Maharashtra में क्यों भड़की हिंसा? तोड़फोड़ और आगजनी से मचा हड़कंप

Maharashtra Violence Latest Update: महाराष्ट्र के परभणी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। परभणी में अचानक से हिंसा भड़क उठी है। लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी करनी शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

Maharashtra Violence Latest Update: महाराष्ट्र से एक बुरी खबर निकल कर सामने आ रही है। परभणी में अचानक से एक हिंसा भड़क गई है। गुस्साए लोगों ने इलाके में भयंकर तोड़फोड़ की है। कई जगहों को आग के हवाले कर दिया गया है। खबरों की मानें तो संविधान के अपमान पर शुरू हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। अब आंदोलनकारियों की मांग है कि संविधान का अपमान करने वालों को फांसी दी जानी चाहिए।

पुलिस से दागे आंसू गैस के गोले

बता दें कि परभणी में हालात काफी हद तक बेकाबू हो गए हैं। आंदलोनकारियों ने सड़क पर उतर कर हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामले पर काबू पाने के लिए पुलिस ने भी सख्त एक्शन लिया है। महाराष्ट्र पुलिस ने आंदोलनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं। पुलिस स्थिति पर नियंत्रण रखने की कोशिश कर रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Video: Rahul Gandhi ने राजनाथ सिंह को दिया ‘लाल गुलाब’, रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन

---विज्ञापन---

क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परभणी में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई है। प्रतिमा की तोड़फोड़ का यह मामला पूरे इलाके में आग की तरह फैल गया। बाबा साहेब के समर्थकों का मानना है कि यह संविधान का अपमान है, ऐसा करने वालों को फांसी दी जानी चाहिए। बहुजन अघाड़ी के मुखिया प्रकाश अंबेडर का कहना है कि परभणी में जातिवादी मराठा उपद्रवियों ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ संविधान की धज्जियां उड़ाने जैसी शर्मनाक हरकत की है। यह पहली बार है जब दलित पहचान के प्रतीक के साथ इतना बुरा बर्ताव हुआ है।

शहर में बंद घोषित

परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी थी। कुछ उपद्रवियों ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके विरोध में लोगों ने पथराव और आगजनी शुरू कर दी। पूरे शहर में बंद घोषित कर दिया गया है। आंदोलनकारियों की मांग है कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्हें फांसी दी जाए। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Maharashtra BJP नेता बोले- ऐसे मुस्लिम परिवारों को लड़की बहिन योजना से करो बाहर

First published on: Dec 11, 2024 02:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola