Viral Video: सीतापुर में भाजपा विधायक बोले- गिरा दो मकान, इतना मनोबल कैसे बढ़ गया, जानें पूरा मामला
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) जिले से एक सनसनीखेज बयान सामने आया है। यहां के भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी (BJP MLA Gyan Tiwari) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
वीडियो में विधायक पुलिस वालों को सख्त निर्देश देते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और सीएम योगी की अपराध के प्रति जोरी टॉलरेंस की नीति का हवाला देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक मामला सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि यहां होली वाली रात कुछ दबंग एक महिला के घर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है।
"गिरा दो मकान, इतना मनोबल कैसे बढ़ गया, योगी सरकार में रेप की कोशिश जैसी वारदात बर्दाश्त नही"
◆ UP के सीतापुर में छेड़छाड़ के मामले में बीजेपी MLA ज्ञान तिवारी हुए गुस्से से लाल
Uttarpradesh | #Uttarpradesh | Gyan Tiwary pic.twitter.com/rd5K41QEqU
— News24 (@news24tvchannel) March 10, 2023
मामले की जानकारी होने पर सीतापुर से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी पीड़ित के गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने घटना के बारे में जाना। इस दौरान संबंधित थाने की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों के हौसले इतने कैसे बढ़ गए। अभी क्या घटनाक्रम (अतीक अहमद केस) चल रहा है, जानते हो न…। उन्होंने कहा कि आरोपियों का आटा-दाल सब मिला दो। बताया गया है कि इस दौरान विधायक ने कहा कि गिरा दो मकान, भूसा भर दो…।
हिम्मत कैसे हो गई कि एक महिला के घर में घुसकर कुकृत्य किया। विधायक के इस भाषण के बाद गांव वालों ने तलियां बजाईं। उनके जिंदाबाद के नारे भी लगाए। अब विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: