राज्यपाल के बयान पर उद्धव ठाकरे ने दी यह प्रतिक्रिया, महाराष्ट्र बंद करने की दी चेतावनी

Uddhav Thackeray shiv sena ubt leader amsha padvi shinde camp
विज्ञापन

मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के एक बयान के बाद राजनीतिक उबाल है। अब इस पर शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए गुरुवार को उद्धव ठाकरे ने कहा- मैं तो अब कोश्यारी को राज्यपाल भी नहीं मानता हूं।

विज्ञापन

उद्धव ठाकरे ने कहा राज्यपाल ने पहले मराठी लोगों का अपमान किया गया था, अब वे शिवाजी को लेकर आपत्तिजनक बाते कर रहे हैं। इसके पीछे किसका दिमाग है? उन्हें क्या नहीं पता कि बाप तो बाप होता है, फिर चाहे वो पुराना हो या फिर नया। ये लोग महाराष्ट्र की अस्मिता के साथ खेलने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा-मैं मांग करता हूं कि राज्यपाल को तुरंत हटाया जाए। वह बोले कुछ दिन के लिए इंतजार करेंगे। अगर मांग नहीं मानी गई तो शांतिपूर्ण राज्यबंद का ऐलान किया जाएगा। हम सभी को साथ लाना चाहते हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि अगर कोई आपसे पूछता है कि आपका आदर्श कौन है, तो आपको उसे खोजने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है वे आपको यहीं महाराष्ट्र में मिल जाएंगे।

राज्यपाल ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज अब एक पुराने आदर्श, पुरानी मूर्ति बन गए हैं। अब आप बाबासाहेब अंबेडकर से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक नए आदर्श चुने। राज्यपाल के इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। उनके इस बयान पर शिवसेना नेता सांसद संजय राउत ने कहा था कि राज्यपाल को क्या हो गया है? आज उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया। उन्होंने राज्यपाल उनके पद से हटाने की मांग की।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ