Torres Jewellery Ponzi Scheme: मुंबई में एक नया स्कैम सामने आया है, जिसके तहत मुंबई और आस-पास के इलाकों में छह स्टोर चलाने वाली ज्वेलरी चैन टोर्रेस ज्वेलरी ने हाई रिटर्न का वादा करके पोंजी स्कीम के जरिए 1.25 लाख इंवेस्टर्स से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। कंपनी ने इसके बाद अपने सीईओ और अन्य कर्मचारियों पर धोखाधड़ी वाली स्कीम चलाने और उसके स्टोर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। आइए इस मामले के बारे में जानते हैं।
इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई पुलिस ने होल्डिंग कंपनी प्लेटिनम हर्न प्राइवेट लिमिटेड और उसके दो डायरेक्टर, सीईओ, जनरल मैनेजर और एक स्टोर इंचार्ज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और कई अन्य आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि टोर्रेस ज्वेलरी ने पिछले साल फरवरी में जेम स्टोन ज्वेलरी बेचने के लिए अपने छह स्टोर खोले थे।
क्या है स्कैम?
अपने इस बिजनेस के साथ-साथ, उन्होंने इंवेस्टमेंट करने के लिए एक बोनस स्कीम की शुरुआत की। इस स्कीम के तहत, 1 लाख रुपये का निवेश करने वाले कस्टमर्स को मोइसैनाइट स्टोन वाला एक पेंडेंट मिलेगा, जिसकी कीमत 10,000 रुपये है। हालांकि, उन्होंने कस्टमर्स को यह भी बताया कि ये पत्थर नकली हैं और उन्हें उनके निवेश के सिंबल के रूप में दिए गए हैं।
इसके अलावा ज्यादा कस्टमर्स के लिए कंपनी ने इन्वेस्टर्स को रेफरल बोनस का भी लालच दिया। इस स्कीम के तहत कस्टमर्स को वादा किया गया कि उनके निवेश पर 7% ब्याज के हिसाब साप्ताहिक भुगतान किया जाएगा और इसे बाद में बढ़ाकर 11% कर दिया गया। हालांकि कंपनी ने शुरुआत में कुछ समय के लिए सारे भुगतान किए थे, लेकिन लगभग दो सप्ताह पहले भुगतान पूरी तरह बंद हो गया।
यूट्यूब पर की घोषणा
टोर्रेस ने हाल ही में YouTube पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें घोषणा की गई कि 5 जनवरी से पहले किए गए निवेश पर 11% ब्याज मिलता रहेगा, जबकि उसके बाद किए गए निवेश पर कम रिटर्न मिलेगा। उन्होंने नकद भुगतान के लिए एक्स्ट्रा 0.5% ब्याज की पेशकश भी की, जिससे ज्यादा कस्टमर्स निवेश करें। हालांकि, 6 जनवरी को टोर्रेस के सभी स्टोर बंद हो गए, जिससे लगभग 1.25 लाख लोगों का पैसा फंस गया।
पोंजी स्कीम का किस पर हुआ असर?
इस स्कीम में इंवेस्ट करने वाले ज्यादातर लोग लोवर मिडिल क्लास के है, जिसमें सब्जी बेचने वाले और छोटे व्यापारी शामिल हैं। उन्हें ज्यादा रिटर्न का वादा करके लुभाया गया, जिसमें कुछ हजार रुपये से लेकर करोड़ों रुपये तक के निवेश शामिल थे। 7 जनवरी को दादर में टोरेस ज्वेलरी स्टोर पर सैकड़ों निवेशक अपने पैसे वापस मांगने के लिए जमा हुए।
इस स्कैम के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें सर्वेश अशोक सुर्वे, तान्या कैसातोवा और वेलेंटीना कुमार शामिल हैं। हालांकि पूरे मामले के मास्टरमाइंड, यूक्रेनी नागरिक जॉन कार्टर और विक्टोरिया कोवलेंको देश छोड़कर भाग गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किए गए हैं। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) मामले की जांच कर रही है।
टोर्रेस कंपनी ने क्या कहा?
इस स्कैम के सामने आने के बाद टोरेस ज्वेलरी ने दावा किया है कि सीनियर मैनेजर और कुछ कर्मचारियों स्कैम और उसके स्टोर बंद करने के लिए जिम्मेदार हैं। कंपनी ने अपने आधिकारिक YouTube और Instagram अकाउंट पर घोषणा की है कि जल्द ही स्टोर ऑपरेशन फिर से शुरू हो जाएगा और इन्वेस्टर्स को बोनस भुगतान भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – कटरा से श्रीनगर के लिए चलेगी Vande Bharat, दो अन्य ट्रेनों का भी संचालन, देखिए पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines