Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

‘पार्टी और ठाकरे परिवार को बदनाम…,’ संजय राउत ने दिशा सालियान मामले में बीजेपी पर साधा निशाना

महाराष्ट्र में दिशा सालियान मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि वे पांच साल कहां थे? सब जानते हैं किसके इशारे पर हो रहा है?

Author
Written By: Vinod Jagdale Updated: Mar 20, 2025 12:57
Sanjay Raut
Sanjay Raut

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका लगाकर बेटी की मौत की नए सिरे से जांच की मांग की है। याचिका में शिवसेना यूबीटी के विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। अब इस पूरे मामले में सियासत शुरू हो गई है। दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की याचिका पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है।

पांच साल चुप क्यों थे?

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि औरंगजेब मामले से ध्यान हटाने के लिए दिशा सालियान के मुद्दे को उठाया गया है। पांच साल बाद इस मामले को बाहर लाने की कोशिश हो रही है। यह मामला कुछ है ही नहीं। पिता का मानना है कि उन पर दबाव था, लेकिन अब उन पर नए मामले को शुरू करने के लिए दबाव है। वे पांच साल तक चुप रहे। उनकी बातों पर पांच साल बाद कैसे भरोसा किया जा सकता है? हमारी पार्टी और ठाकरे परिवार को बदनाम करने के लिए यह मामला उठाया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः नागपुर हिंसा का बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने? 1650 सोशल मीडिया अकाउंट की होगी जांच

एक भी आरोप साबित नहीं हुआ

संजय राउत ने कहा कि औरंगजेब ने इनके ऊपर उल्टा हमला किया है इसलिए इससे मुक्ति पाने के लिए यह मामला शुरू किया गया है। इस मामले में पर्दे के पीछे कौन काम कर रहा है, इसकी जानकारी मुझे है। आप एक युवा नेता के करियर पर कीचड़ उड़ा रहे है, यह हमारे प्रदेश की संस्कृति नहीं है। पहले भी कई आरोप लगाए गए, लेकिन एक भी आरोप साबित नहीं हुआ। इस मामले में याचिकाकर्ता के पीछे कौन है, सभी को पता है। अगर ऐसा है तो जस्टिस लोहिया, सोहराबुद्दीन, कोंकण के रमेश गोरे की कब्रें फिर से खोदी जाएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः दिशा सालियान मौत मामले की जांच समीर वानखेड़े से कराने की मांग, पिता ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका

First published on: Mar 20, 2025 12:57 PM

संबंधित खबरें