जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में RPF जवान ने की फायरिंग, एक ASI समेत चार यात्रियों की मौत

firing in jaipur mumbai train, RPF jawans killed four people, RPF jawan, Jaipur-Mumbai train

Firing In Jaipur-Mumbai Train: जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान ने 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पालघर रेलवे स्टेशन के पास की है। घटना सोमवार सुबह पांच बजे की है।

रिपोर्टस के मुताबिक, आरपीएफ के जवान ने अपनी राइफल से अचानक गोलीबारी कर दी, जिसमें 3 यात्रियों और एक आरपीएफ सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि आरोपी आरपीएफ जवान चेतन अपने स्कॉर्ट के हेड टीकाराम से नाराज़ था और पहले उसने टीकाराम को ही गोली मारी।

जानकारी के मुताबिक, फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर में हुई। फायरिंग करने वाले आरपीएफ जवान को मीरा रोड के पास से पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरपीएफ जवान मानसिक तनाव से पीड़ित है।

यात्रियों से भी पूछताछ कर रही है पुलिस 

आरोपी आरपीएफ जवान का मकसद क्या था और उसने गोली क्यों चलाई, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। कहा जा रहा है कि चलती ट्रेन में फायरिंग होते ही ट्रेन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ट्रेन में यात्रियों के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेलवे ने जारी किया बयान

इस संबंध में वेस्टर्न रेलवे ने एक बयान जारी किया है। कहा गया कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग शुरू कर दी। उसने आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और पुलिंग कर दहिसर के पास भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

डीआरएम नीरज कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने फायरिंग कर चार लोगों की हत्या कर दी। मृतकों के परिवारों को बुलाया गया है। उन्हें अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ का कहना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी ने अपने सरकारी हथियार से गोली चलाई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, हम इसकी जांच कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ