Maharashtra News: रील के लिए दांव पर जिंदगी, तालाब में डूबते किशोर को दोस्तों ने समझा एक्टिंग, वीडियो बनाते रहे

Teen dies making reel: महाराष्ट्र के भंडारा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के लिए तालाब के पास पहुंचे एक 17 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई।

Bhandara reel drowning incident

महाराष्ट्र के भंडारा में रील बनाते समय हादसा (Pic Credit-News24)

Bhandara reel drowning incident: रील बनाने की दीवानगी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक 17 वर्षीय किशोर तीर्थराज बरसागड़े की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा रविवार शाम पवनी तहसील के चुल्हाळ गांव के पास एक खेत के तालाब में हुआ, जब तीर्थराज अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था।

विज्ञापन

मदद के लिए चिल्लाता रहा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीर्थराज गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा। वह मदद के लिए चिल्ला रहा था, लेकिन उसके दोस्तों को लगा कि यह सब रील की एक्टिंग का हिस्सा है। वे मोबाइल कैमरे से उसका वीडियो बनाते रहे। जब सच्चाई समझ में आई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही अड्याल पुलिस मौके पर पहुंची और तीर्थराज का शव तालाब से बाहर निकाला गया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने अड्याल थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गलत कदम जानलेवा साबित हो सकता है

तीर्थराज को रील बनाना बेहद पसंद था। सोशल मीडिया पर मशहूर होने का शौक उसे अक्सर ऐसे जोखिम भरे कदम उठाने पर मजबूर करता था। यह हादसा एक बार फिर दिखाता है कि थोड़ी सी प्रसिद्धि के लिए उठाया गया एक गलत कदम जानलेवा साबित हो सकता है।भंडारा की यह घटना सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। यह समय है जब अभिभावक और समाज मिलकर युवाओं के डिजिटल व्यवहार पर नजर रखें। सोशल मीडिया की दौड़ में कहीं ज़िंदगी पीछे न छूट जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ