दिल्ली में एनसीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज; शरद को समर्थकों ने 'बाहुबली', तो प्रफुल्ल को बताया 'गद्दार'

NCP vs NCP Crisis

NCP vs NCP Crisis: महाराष्ट्र में एनसीपी बनाम एनसीपी संकट के बीच शरद पवार ने आज दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक में अजित पवार के खिलाफ प्रस्ताव पास हो सकता है। इससे पहले बुधवार को मुंबई में शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार ने अपने-अपने गुट की बैठक बुलाई थी।

विज्ञापन

दिल्ली में आज होने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले शरद पवार के सरकारी आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में पोस्टर लगाए। शरद पवार के घर के बाहर “सच्चाई और झूठ की लड़ाई में पूरा देश शरद पवार के साथ है” और “भारत का इतिहास ऐसा है कि इसने विश्वासघात करने वालों को कभी माफ नहीं किया है” जैसे पोस्टर लगे हुए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1676796093227761669

विज्ञापन

बाहुबली के कटप्पा से की अजित गुट की तुलना

उधर, शरद पवार के समर्थन में राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने भी दिल्ली में पोस्टर लगाए। एनसीपी के छात्र विंग ने फिल्म ‘बाहुबली – द बिगिनिंग’ के एक दृश्य पर डिज़ाइन किया गया एक पोस्टर लगाया है, जिसमें उसके चरित्र ‘कटप्पा’ को ‘अमरेंद्र बाहुबली’ की पीठ में छुरा घोंपते हुए दिखाया गया है।

वहीं, दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर से एनसीपी के पुराने पोस्टर और होर्डिंग हटाए जा रहे हैं, जिन पर अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल नजर आ रहे थे। वहां एक नया पोस्टर लगाया जा रहा है जिस पर ‘गद्दार’ लिखा हुआ है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1676801399798091776

अजित ने चाचा शरद को दी रिटायरमेंट की सलाह

बता दें कि अजित पवार और शरद पवार गुट ने बुधवार (5 जुलाई) को मुंबई में अलग-अलग बैठक बुलाई थी। बांद्रा में अजित पवार ने बैठक में कहा कि दिल से लगता है कि मझे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। मैं राज्य के लोगों के भलाई के लिए ऐसा करना चाहता हूं।

विज्ञापन

इस दौरान अजित पवार ने शरद पवार को रिटायरमेंट की भी सलाह दे दी। अजित ने सरकारी कर्मचारियों और भाजपा का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में नेता 75 वर्ष की आयु में रिटायर हो जाते हैं। अजित पवार गुट ने शरद पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी हटा दिया और निर्वाचन आयोग को हलफनामे के जरिए जानकारी दी कि 30 जून को एनसीपी के सदस्यों के बहुमत के जरिए एनसीपी चीफ चुना गया है।

विज्ञापन

शरद बोले- अजित को कोई दिक्कत थी तो बात करनी चाहिए थी

उधर, शरद पवार गुट ने मुंबई के यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण सेंटर में बैठक की। इस दौरान शरद पवार ने कहा कि अजित को कोई दिक्कत थी तो उन्हें बात करनी चाहिए थी। बता दें कि दोनों गुटों की मीटिंग के दौरान अजित पवार के मंच पर 32 विधायक दिखें जबकि शरद पवार के मंच पर 18 विधायक दिखे। कुल 53 विधायकों में से तीन ने अपना रूख साफ नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ