फ्लाइट में बम ब्लास्ट की धमकी मामले में नया मोड़, नाबालिग आरोपी ने किया चौंकाने वाला दावा

Flight Bomb Threat: फ्लाइट में बम की धमकी मामले में पिछले दिनों एक नाबालिग को अरेस्ट किया गया था। अब उसने चौंकाने वाला दावा किया है।

Flight Bomb Threat

Flight Bomb Threat

विज्ञापन

Flight Bomb Threat: देशभर की फ्लाइट्स में बम ब्लास्ट की धमकी मिलने की अफवाहें सामने आ रही हैं। मंगलवार को भी करीब 30 फ्लाइट्स में धमकी मिलने की जानकारी मिली। जिसके बाद कुछ फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई तो वहीं कुछ के रूट डायवर्ट करने पड़े। पिछले दिनों 14 अक्टूबर को तीन इंटरनेशनल फ्लाइट्स में बम धमाकों की धमकी दी गई थी। इस मामले में 11वीं क्लास में पढ़ने वाले एक 17 साल के छात्र को पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। अब उस छात्र ने चौंकाने वाला दावा किया है।

पोक्सो के तहत मामले की जांच 

दरअसल, छात्र को गिरफ्तारी के बाद दक्षिण मुंबई स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया था। छात्र ने कहा कि यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया। एक अधिकारी ने इस दावे का खुलासा किया है। अधिकारी के अनुसार, लड़के की शिकायत के आधार पर डोंगरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि नहीं 

इस मामले में बाल गृह के कैदियों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक इसके बारे में पुख्ता तथ्य नहीं मिले हैं। किशोर का मेडिकल भी कराया गया है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में भी किसी भी तरह के हमले का संकेत नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि किशोर पहले भी दो बार यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुका है। उसने ये आरोप छत्तीसगढ़ में लगाए थे। हालांकि उसके ये दावे झूठे पाए गए थे।

विज्ञापन

छात्र ने कही ये बात 

वहीं डोंगरी बाल गृह के मामले में लड़के ने कहा कि एक 16 साल के किशोर ने सोमवार सुबह हॉस्टल में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद जे.जे. अस्पताल ले जाया गया। जहां मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि उसके गुप्तांगों पर किसी तरह की चोट नहीं थी। अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है लड़का झूठा आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ