Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 20KM लंबा जाम, 24 घंटे से फंसी हैं हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज गंभीर स्थिति बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे से भी ज्यादा समय के बाद भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. बता दें कि खंडाला घाट के आडोशी सुरंग के पास मंगलवार शाम करीब 5 बजे केमिकल से भरा एक गैस टैंकर मुंबई की तरफ जाने वाली लेन में पलट गया था. वहीं, हादसे के बाद टैंकर से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में खतरे की स्थिति बन गई.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Feb 4, 2026 20:46

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज गंभीर स्थिति बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे से भी ज्यादा समय के बाद भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. बता दें कि खंडाला घाट के आडोशी सुरंग के पास मंगलवार शाम करीब 5 बजे केमिकल से भरा एक गैस टैंकर मुंबई की तरफ जाने वाली लेन में पलट गया था. वहीं, हादसे के बाद टैंकर से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में खतरे की स्थिति बन गई.

20 से 22 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

इस दुर्घटना के कारण मुंबई की ओर से आने वाले ट्रैफिक को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इसका असर दोनों दिशाओं में देखने को मिल रहा है. एक्सप्रेसवे पर करीब 20 से 22 किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं. ड्रोन के जरिए सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हजारों गाड़ियां और यात्री सड़क पर फंसे हुए हैं.

---विज्ञापन---

सुबह 4 बजे से फंसे यात्री

मिली जानकारी के अनुसार, कई यात्री तो सुबह 4 बजे से वही फंसे हुए हैं, तो वहीं कुछ यात्री रात 3 या 5 बजे से जाम में फंसे हुए हैं. एक्सप्रेसवे पर लगे जाम में फंसे होने के कारण कई यात्रियों की फ्लाइट भी छूट गई.

---विज्ञापन---

महामार्ग पुलिस के अधिकारी तानाजी चीखले ने जानकारी देते हुए बताया कि गैस टैंकर से हो रहे रिसाव को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए ही मुंबई लेन बंद कर दी गई है. एनडीआरएफ, बीपीसीएल और अन्य राहत टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और काम कर रही हैं.

First published on: Feb 04, 2026 08:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.