हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Maharashtra Election: महायुति में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, BJP को 180 तो बाकी दलों को कितनी मिलीं Seats

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख मंगलवार है। महायुति के घटक दलों के बीच सफलतापूर्वक सीट बंटवारा हो गया है। आइए जानते हैं कि किस दल को कितनी मिलीं सीटें?

विज्ञापन
कौन बनेगा महाराष्ट्र का अगला सीएम? (File Photo)

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने सभी सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। साथ ही चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। महायुति में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। आइए जानते हैं कि किस दल को कितनी मिलीं सीटें?

महायुति के प्रमुख घटक दलों में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं। महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बड़े भाई की भूमिका में है, जबकि छोटे भाई की भूमिका में एनसीपी है। गठबंधन के तहत सहयोगी दलों को भी 6 सीटें दी गई हैं और महायुति ने शिवडी सीट पर मनसे के उम्मीदवार को समर्थन करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें : Maharashtra Election : बीजेपी ने सहयोगी दलों को दीं इतनी सीटें, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

विज्ञापन

जानें सीट शेयरिंग का क्या है फॉर्मूला?

महायुति के घटक दलों के बीच महाराष्ट्र की 288 सीटों पर सहमति बन गई है। भारतीय जनता पार्टी 148 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पाले में 80 सीटें आई हैं। वहीं, अजित पवार की एनसीपी ने 53 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। महायुति ने अपने कोटे से अन्य छोटे दलों को भी 6 सीटें दी हैं। साथ ही गठबंधन राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस को एक सीट शिवडी पर समर्थन करेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र चुनाव में अयोध्या सांसद की एंट्री, सीट शेयरिंग पर अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान

2019 चुनाव में एनडीए को कितनी सीटों पर मिली थी जीत

विज्ञापन

अगर पिछले विधानसभा चुनाव 2019 पर गौर करें तो भाजपा ने अविभाजित शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने 164 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 105 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। अविभाजित शिवसेना ने 126 सीटों पर चुनाव लड़ा और 56 सीटों पर जीत हासिल की। अब शिवसेना दो हिस्सों में बंट गई है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना महायुति के साथ है और उद्धव ठाकरे की शिवसेना महाविकास अघाड़ी के साथ है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola