---विज्ञापन---

मुंबई

कौन हैं ललित साल्वे, जिन्होंने पिता बनने के लिए तीन बार कराई सर्जरी; महिला से पुरुष बनने तक ऐसा रहा सफर

महाराष्ट्र के पुलिस कांस्टेबल Lalit Salve तीन बार लिंग परिवर्तन कराने के बाद पिता बन गए हैं। हालांकि, उनके लिए महिला से पुरुष बनने का सफर आसान नहीं था।

Lalit Salve Maharashtra Police Constable Become Father After Underwent Sex Change Surgery: महाराष्ट्र के बीड जिले में तैनात पुलिस कांस्टेबल ललित साल्वे सुर्खियों में हैं। वे पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने महिला से पुरुष बनने के लिए तीन बार लिंग परिवर्तन सर्जरी कराई। ललित ने 2020 में शादी की। इस साल 15 जनवरी को उनके घर एक बच्चे का जन्म हुआ, जिनका नाम उन्होंने आरुष रखा है। ललित का लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने से पहले नाम ललिता था।

‘मुझे खुशी है कि मैं भी अब पिता बन गया हूं’

---विज्ञापन---

ललित साल्वे (36 वर्ष) ने बताया कि एक महिला से पुरुष बनने तक का उनका सफर संघर्षों से भरा रहा है। इस दौरान कई लोगों ने मेरा समर्थन किया। मेरी बीवी का नाम सीमा है। वह एक बच्चा चाहती थी। मुझे खुशी है कि मैं भी अब पिता बन गया हूं।

जून 1988 को हुआ जन्म

---विज्ञापन---

बता दें कि ललित साल्वे का जन्म जून 1988 में हुआ था। वे 2010 में पुलिस में शामिल हुए। उन्हें बीड जिले के माजलगांव शहर पुलिस स्टेशन में तैनात किया गया। महिला के रूप में जन्मे ललित में साल 2013 में  ट्रांस-सेक्सुअल लिंग के लक्षण दिखाई देने लगे थे। उन्होंने महसूस किया कि उनके शरीर में बदलाव हो रहा है।

2017 में छुट्टी के लिए खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

---विज्ञापन---

ललित ने 2017 में कैरियोटाइपिंग नामक एक आनुवंशिक परीक्षण कराया, जिसमें उनके शरीर में Y गुणसूत्र की उपस्थिति की पुष्टि हुई। इसके बाद उनकी पुरुष के रूप में लिंग पहचान स्थापित हुई। ललित ने नवंबर 2017 में लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने के लिए एक महीने की छुट्टी की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद उनकी छुट्टी को मंजूर कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: ‘मैं रामलला का दर्शन करने अयोध्या जरूर जाऊंगा, लेकिन…’, जानें राम मंदिर के निमंत्रण पर क्या बोले NCP प्रमुख

---विज्ञापन---

तीन बार कराई सर्जरी

पुलिस कांस्टेबल ललित ने हाईकोर्ट से छुट्टी की मंजूरी मिलने के बाद मुंब के फोर्ट इलाके में स्थिति सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल में 2018 और 2020 के बीच तीन बार सर्जरी करवाई। इसके बाद उन्होंने 16 फरवरी 2019 को सीमा से शादी की। कपल को 15 जनवरी को एक बेटे का माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला।

---विज्ञापन---

ललित ने 30 से अधिक लोगों को दी सलाह

ललित की सर्जरी करने वाले डॉक्टर का कहना है कि साल्वे भले ही पिता बन गए हों, लेकिन लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने वाले हर शख्स ऐसी उम्मीद नहीं कर सकता। फिलहाल, ललित लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने की इच्छा रखने वालों के लिए मिसाल बन गए हैं। अबतक उन्होंने 30 से अधिक लोगों को सर्जरी कराने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Explainer: सर्दी के मौसम में भी क्यों तप रही मुंबई? पिछले 7 साल में सबसे गर्म रहा दिन

First published on: Jan 20, 2024 04:38 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola