कहीं आप भी तो नहीं खा रहे 'बिल्ली बिरयानी', वायरल हो रहा है चौंकाने वाला वीडियो

Cat Meat in Biryani : देश के इस शहर में अचानक बिल्लियों के गायब होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग बिल्लियों को पकड़कर उन्हें सड़क किनारे वाली दुकानों पर बेच रहे हैं।

Cat meat

Cat Meat in Biryani : फिल्म रन में आपने तो ‘कौवा बिरयानी’ के बारे में देखा ही होगा। हालांकि वह एक फिल्मी कहानी थी लेकिन इस वक्त देश में एक जगह ‘बिल्ली बिरयानी’ की खूब चर्चा हो रही है। एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका कहना है कि इलाके की बिल्लियां गायब हो रही हैं। आशंका है कि इन्हें बिरयानी वालों को बेचा जा रहा है।

बिल्ली बिरयानी खा रहे लाेग

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है,  शख्स का कहना है कि आधी रात को मैंने एक आदमी को देखा जो एक बैग में कुछ भरकर गाड़ी में लाद रहा था। जब तक मैं उसके पास जाता, उसने बैग को किसी कोने में छिपा दिया। मैंने पूछा- क्या कर रहे हो यहां पर? वह मुझे धक्का देकर भाग निकला लेकिन मैंने 3 किलोमीटर तक उसका पीछा किया। पकड़े जाने पर उसने कबूल किया कि वह बिल्ली चुरा रहा था।


शख्स ने बिल्ली चोर को पकड़ा!

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है जिसमें कुछ संदेहास्पद लोग सडकों पर घूम कर बिल्लियों को पकड़ते दिखाई दिए। दावा किया जा रहा है कि ‘नारिकुरवर’ समुदाय से जुड़े लोग बिल्लियों को पकड़ रहे हैं और उन्हें मीट बताकर दुकानों में बेच रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस तरह की घटनाएं चेन्नई के एग्मोर किलपौक इलाके में हो रही हैं।

एक ने कमेंट किया कि कौवा बिरयानी, फिर डॉग बिरयानी, अब कैट बिरयानी? अब पता नहीं क्या – क्या सुनने को मिलेगा। दूसरे ने लिखा कि आज के जमाने में जानवरों के प्रति दया खत्म हो गई है लेकिन इस लड़के की तारीफ तो बनती है। एक अन्य ने लिखा कि सच में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं तो वाकई पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। एक ने लिखा कि अब तो किसी पर भरोसा ही नहीं रहा। घर पर खाएं तो सबसे ठीक रहेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ