Anupama की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं, जानें Rupali Ganguly चुनाव लड़ेंगी या नहीं?

Anupama Fame Rupali Ganguly Joined BJP: टेलीविजन की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भाजपा जॉइन करके अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर दी है। आज मुंबई में भाजपा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एक्ट्रेस को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Anupama Fame Rupali Ganguly Joined BJP

Anupama Fame Rupali Ganguly Joined BJP

Rupali Ganguly Joined BJP: अनुपमा (Anupama) फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की है। उन्होंने आज भाजपा जॉइन कर ली। हालांकि वे लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेंगी या नहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने भाजपा जॉइन करके चर्चाओं का बाजार जरूर गरम कर दिया है। एक्ट्रेस रुपाली ने आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और अनिल बलूनी ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की मेंबरशिप दिलाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

देशवासियों का सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस हैं रुपाली

बता दें कि आजकल घर-घर में अनुपमा (Anupama) धारावाहिक काफी मशहूर है। इससे ज्यादा सीरियल की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली मशहूर हैं। कभी साराभाई बनाम साराभाई में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी रुपाली गांगुली ने लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी की और सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

आज रुपाली गांगुली अभी तक की सभी अभिनेत्रियों से ज्यादा पसंदीदा एक्ट्रेस बन गई हैं। सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। साल 2020 से अनुपमा धारावाहिक TRP में नंबर वन बना हुआ है और इस धारावाहिक में अपने किरदार के लिए रुपाली गांगुली को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिल चुका है।

विज्ञापन

कौन हैं रुपाली गांगुली?

बता दें कि रुपाली गांगुली 7 साल की उम्र से एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी हैं। उन्होंने 1985 में अपने पिता अनिल गांगुली की फिल्म साहेब की थी। इसके बाद उन्होंने 2000 में टेलीविजन डेब्यू किया। वे सबसे पहले सुकन्या धारावाहिक में दिखी थीं। इसके बाद उन्होंने संजीवनी, भाभी, कहानी घर-घर की और अदालत धारावाहिक किया।

विज्ञापन

बिग बॉस के पहले सीजन में भी रुपाली गांगुली नजर आई थीं। साराभाई बनाम साराभाई में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वे अनुपमा सीरियल में एक मां की भूमिका में दिखीं और उनका किरदार आज हर घर में पसंद किया जा रहा है। इस धारावाहिक ने उन्हें एक नई पहचान दी है और वे एक मुकाम पर पहुंच गई हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ