कसाब को फांसी, अबू सलेम को उम्रकैद दिलाने वाले उज्जवल निकम क्या मुंबई में खिला पाएंगे 'कमल'?

Ujjwal Nikam BJP Candidate Mumbai North Central Lok Sabha Seat: उज्जवल निकम देश के बड़े क्रिमिनल लॉयर हैं। उन्होंने 26/11 के मुंबई हमले, 1993 मुंबई ब्लास्ट, गुलशन कुमार हत्याकांड समेत कई आतंकी और संगीन अपराधों में सरकार की पैरवी कर दोषियों को सजा दिलवाई है।

ujjwal nikam , Mumbai North Central Lok Sabha Seat, BJP, Lok Sabha Elections 2024, maharashtra Lok Sabha Elections

उज्‍ज्वल निकम

Ujjwal Nikam: बीजेपी ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से उज्जवल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया है। उज्जवल निकम की देश के बड़े क्रिमिनल लॉयर्स में गिनती होती है। वह पहली बार उस समय देश और दुनिया में चर्चा में आए थे जब 26/11 के मुंबई हमले में पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब का केस उन्हें सौंपा गया था। मुंबई सरकार की तरफ से न केवल उन्होंने केस लड़ा बल्कि कसाब को फांसी के फंदे तक भी पहुंचाया।

विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड की धमकियों के चलते मिली जेड सिक्योरिटी

उज्‍ज्वल निकम का जन्म महाराष्ट्र के मालेगांव में हुआ था। उन्होंने महाराष्ट्र में ही पहले बीएससी और फिर लॉ की डिग्री ली। उनके पिता देवराओजी निकम वकील रहे हैं। उनके हाइप्रोफाइल केसों के चलते उन पर एक फिल्म भी बनाई गई है। अंडरवर्ल्ड की धमकियों के चलते उन्हें जेड सिक्योरिटी मिली हुई है। कई बार उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हें।

विज्ञापन

गुलशन कुमार हत्याकांड से मरीन ड्राइव रेप केस तक ये केस लड़े

वैसे तो निकम ने आतंक और क्राइम से जुड़े कई बड़े मामलों में सरकार की पैरवी की। लेकिन उनके कुछ बड़े केसों की बात करें तो 1997 में हुआ गुलशन कुमार हत्याकांड, मरीन ड्राइव छात्रा से रेप केस में उन्होंने दोषियों को सजा दिलवाने का काम किया। एक रिपोर्ट के अनुसार निकम ने अब तक अपने 35 साल से अधिक वकालत के कार्यकाल में 628 से अधिक गुनहगारों को उम्रकैद और 37 लोगों को फांसी की सजा दिलवाई है।

इन केस में दोषियों को दिलवाई सजा

  • खैरलांजी नरसंहार (दलित परिवार की पीट पीटकर हत्या की थी)
  • मुंबई गैंगरेप
  • पल्लवी हत्याकांड
  • प्रीति राठी हत्याकांड

कांटे की होगी टक्कर

भाजपा ने मुंबई उत्तर सीट पर दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन का टिकट काटकर उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें इस सीट उनके सामने महाविकास अघाड़ी पार्टी की वर्षा गायकवाड़ चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर 20 मई को मतदान होना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ