---विज्ञापन---

गिरीश महाजन कौन? कैबिनेट मंत्री की ली शपथ, महाराष्ट्र सरकार का कहा जाता है ‘संकटमोचन’

Maharashtra cabinet expansion 2024 महाजन को महाराष्ट्र सरकार का 'हनुमान' कहा जाता है। गिरीश महाजन की राज्य की राजनीति में वरिष्ठ नेताओं में गिनती है।

---विज्ञापन---

Maharashtra cabinet expansion: महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ है। जानकारी के अनुसार नई कैबिनेट के लिए यहां कुल 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। बता दें इसमें बीजेपी के 19, शिवसेना शिंदे गुट के 11 और सबसे कम एनसीपी अजित पवार के 9 विधायकों ने शपथ ली है।

शपथ ग्रहण में एक नाम काफी सुर्खियों में है, ये है जमनेर सीट से विधायक गिरीश महाजन का। महाजन उस समय मीडिया में काफी चर्चा में आए थे जब बीते दिनों चुनाव नतीजों के बाद पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे की नाराजगी की सुगबुगाहट थी। महाजन ने उस समय शिंदे से कई बैठक की और मीडिया में आकर सबकुछ ठीक होने का बयान दिया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:  कौन हैं नरेंद्र भोंडेकर? मंत्री पद नहीं मिलने पर Maharashtra मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही दिया इस्तीफा

2024 से पहले 2019, 2014 और 2009 में भी रहे विधायक 

महाजन को महाराष्ट्र सरकार का ‘हनुमान’ कहा जाता है। गिरीश महाजन की राज्य की राजनीति में वरिष्ठ नेताओं में गिनती है। गिरीश महाजन राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस के काफी करीबी मानें जाते हैं। बता दें 2024 से पहले वह 2019, 2014 और 2009 में बीजेपी के टिकट पर जमनेर विधानसभा चुनाव से चुनाव जीत चुके हैं।

---विज्ञापन---

कौन हैं गिरीश महाजन?

जानकारी के अनुसार जमनेर विधानसभा क्षेत्र जहां से गिरीश महाजन आते हैं वह जलगांव जिले में आती है। इस विधानसभा सीट को गिरीश महाजन के कारण BJP का ‘अभेद’ किला भी कहा जाता है। 64 वर्षीय गिरीश की पत्नी का नाम साधना महाजन है। महाजन का जन्म 17 मई 1960 में जलगांव जिले में ही हुआ था और वर्तमान में वे बजरंगपुरा इलाके में रहते हैं।

ये भी पढ़ें:  एकनाथ शिंदे ने दागी मंत्रियों को दिखाया बाहर का रास्ता, संजय राठौड़ कौन, क्यों मिला दोबारा मौका?

---विज्ञापन---

First published on: Dec 15, 2024 05:20 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola