लाडकी बहनें, किसान लाभार्थी और उद्योगपति..., फडणवीस के शपथ समारोह में शामिल होंगे खास मेहमान, देखें लिस्ट

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस आज सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत बाॅलीवुड स्टार्स और दिग्गज उद्योगपति शामिल होंगे। आइये जानते हैं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का साक्षाी कौन-कौन बनने जा रहा है?

Maharashtra CM Oath Ceremony Guest list

Maharashtra CM Oath Ceremony Guest list

विज्ञापन

Maharashtra CM Oath Ceremony Guest list: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित ऐतिहासिक आजाद मैदान में आज शाम 5ः30 बजे बीजेपी विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। उनके साथ अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं शिवसेना के एकनाथ शिंदे भी डिप्टी सीएम की शपथ ले सकते हैं। उनकी शपथ को लेकर अभी शिवसेना कुछ भी ऑफिसियली अनाउंस नहीं किया है।

शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी शामिल होंगे। इनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, एस जयशंकर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष और जाॅइंट सेक्रेटरी शिव प्रकाश शामिल होंगे।

Advertisment

राजनीतिक हस्तियों के अलावा कई उद्योगपति और फिल्म स्टार्स भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इनके अलावा एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, साधु संत, लाडकी बहिन योजना की 1000 महिला लाभार्थी और किसान लाभार्थी इस शपथ ग्रहण समारोह के आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी।
बता दें कि आजाद मैदान वीवीआईपी गेस्ट की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में पुलिस के 3500 जवान, 500 अधिकारी, 1 प्लाटून, बम स्क्वाॅड का दस्ता शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ