News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
महाराष्ट्र में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता चेतन अहिरे की याचिका पर अपना फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने चेतन अहिरे की याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 6 बजे के बाद 76 लाख वोट पड़े थे। चुनाव में जमकर धांधली की गई थी।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने साल 2024 नवंबर में संपन्न हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मतदान के आधिकारिक समापन समय (यानी शाम 6 बजे) के बाद 76 लाख से अधिक वोट डाले गए और लगभग 95 निर्वाचन क्षेत्रों में कई विसंगतियां देखी गई, जिसमें डाले गए वोटों की संख्या और गिने गए वोटों की संख्या मेल नहीं खाती थी।
वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख और वरिष्ठ वकील प्रकाश आंबेडकर कोर्ट में सुनवाई के दौरान मतदान प्रक्रिया को लेकर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फर्जी वोट डाले गए थे। उनका दावा था कि इसमें सरकारी और गैर सरकारी लोगों ने अपने अधिकार का गलत उपयोग किया था। इन दावों को बॉम्बे हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया।
कोर्ट के संज्ञान में लाए कि मतदान वाले दिन अंतिम समय में 76 लाख से अधिक वोट डाले गए। 288 विधानसभा क्षेत्रों में से 19 सीटों पर घोषित वोटों से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया, जबकि 76 सीटों पर कम मतदान हुआ।
कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को नोटिस भी जारी किया था। याचिकाकर्ता ने संपूर्ण विधानसभा चुनाव प्रक्रिया को अवैध घोषित करने की मांग की थी। बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस याचिका को खारिज कर दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।