एक नहीं, दो लोगों पर चली गोली, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया खुलासा

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के दौरान जब गोलीबारी हुई तो एक और युवक को गोली लगी।

Baba Siddique Murder

Baba Siddique Murder

विज्ञापन

Baba Siddique Murder Case: मुंबई में एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। इस हत्याकांड में अब तक चार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। जिसमें से तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इन आरोपियों के तार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़े जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस हमले का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई ही है। उसने सलमान खान से नजदीकियों के चलते ही बाबा सिद्दीकी की हत्या करवाई। शूटर्स के टारगेट पर बाबा सिद्दीकी का बेटा और विधायक जीशान सिद्दीकी भी था, लेकिन वह किसी तरह बच गया। अब इस केस में नया खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

22 साल के एक युवक को भी लगी गोली 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस हत्याकांड में एक नहीं दो लोगों पर गोली चली थी। दरअसल, जब बाबा सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट इलाके में मौजूद बेटे के ऑफिस से बाहर निकले तो उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं। इस दौरान वहां से एक 22 साल का युवक भी गुजर रहा था। कई राउंड फायरिंग में इस युवक को भी एक गोली लगी, जिसके बाद उसे पास के राम मंदिर तक ले जाया गया। वहां से उसे भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसका वहीं इलाज चल रहा है।

वीडियो आया सामने 

युवक का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह दर्द से कराहता दिख रहा है। उसके पैर से खून भी निकल रहा है। हालांकि इस युवक की पहचान अब तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

ये नाम आए सामने 

आपको बता दें कि पुलिस ने इस केस में अब तक कई नामों का खुलासा किया है। जिसमें से मुख्य रूप से तीन शूटरों के नाम सामने आए हैं। इसमें गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिव कुमार का नाम शामिल है। गुरमेल और धर्मराज पकड़े जा चुके हैं, जबकि शिव कुमार अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है। इसके साथ ही इस हमले का हैंडलर जीशान अख्तर बताया जा रहा है। साथ ही शुभम लोनकर नाम के युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर फेसबुक पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ