एमपी है अजब-गजबः ग्वालियर में दो पत्नियों के बीच अनोखा समझौता, हफ्ते में 3-3 दिन बंटा पति, संडे को क्या?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Gwalior News: एक पति की दो पत्नियां… पति 3 दिन एक पत्नी के साथ रहेगा, जबकि अगले 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहे। संडे को पति की छुट्टी है और वह अपनी मर्जी से किसी भी पत्नी के साथ रह सकता है…। चौंक गए… ये कोई कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में एक पति का कुछ इसी तरह से बंटवारा हुआ है। इतना ही नहीं उसकी तनख्वा को भी बांटा गया है।
मामला ग्वालियर का है। बताया गया है कि यहां का निवासी एक युवक हरियाणा की मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता है। वर्ष 2018 में उसकी शादी हुई थी। इसके बाद 2020 में देशभर में लॉकडाउन लग गया। युवक अपनी पत्नी को ग्वालियर में उसके मायके में छोड़ कर वापस हरियाणा आ गया।
यह भी पढ़ेंः प्रेमिका को लेकर भागा बेटा, लड़कीवालों ने पिता को जंजीरों से बांधकर दो दिन तक पीटा, फिर..
बताते हैं कि इसी दौरान ऑफिस में उसके साथ काम करने वाली युवती के साथ उसके प्रेम प्रसंग हो गया। युवक की पत्नी ने आरोप लगाया था कि वह ग्वालियर नहीं आता है और न ही उसे खर्चा दे रहा है। इस पर महिला ने ग्वालियर में फैमिली कोर्ट (कुटुंब न्यायालय) की शरण ली। कोर्ट ने पति-पत्नी की काउंसलिंग के आदेश दिए। जहां सामने आया कि युवक ने हरियाणा में भी दूसरी महिला के साथ शादी कर ली है।
काउंसलर ने पति-पत्नी को समझाया। इस पर सभी पक्षों को बैठकर बात की। तय हुआ कि पति का बंटवारा कर दिया जाए। इस पर सभी पक्षों ने तय किया कि पति सप्ताह के पहले तीन दिन पहली पत्नी के साथ रहेगा। अलगे तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहे। जबकि रविवार को पति की छुट्टी है। वह जिसके साथ रहना चाहे रह सकता है। ग्वालियर समेत पूरे मध्य प्रदेश में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: