मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाइक सवार की मौत

Union Minister Prahlad Patels Car Accident in Chhindwara: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल मध्य प्रदेश के छिंदवाडा में अपने काफिले के साथ जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

Union Minister Prahlad Patels car accident in Chhindwara, Prahlad Patels car accident, MP News

Union Minister Prahlad Patels Car Accident in Chhindwara: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की गाड़ी का मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक्सीडेंट हो गया है। बताया गया है कि हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है।

विज्ञापन

35 वर्षीय बाइक सवार की मौत

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल अपनी काफिले के साथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर की ओर किसी काम से जा रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। हालांकि हादसे में एक 35 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि मंत्री समेत तीन लोग घायल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

दमोह से सांसद हैं प्रह्लाद पटेल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को नरसिंहपुर में चुनावी अभियान के तहत प्रचार करना था। वह प्रचार में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। ये भी सामने आया है कि उनके साथ नरसिंहपुर से भाजपा के प्रत्याशी भी साथ में थे। प्रह्लाद पटेल केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री हैं। साथ ही वे मध्यप्रदेश की दमोह लोकसभा सीट से सांसद हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ