हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राजा-सोनम के मेघालय में गायब हुए गहने MP में यहां से मिले

Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने सोनम का ब्लैक बैग, लैपटॉप और हनीमून के दौरान गायब हुए सभी गहनों को बरामद कर लिया है।

Sonam Raghuvanshi Case (8)

राजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा (News24 GFX)

Sonam Raghuvanshi Case: मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून के दौरान मेघालय से गायब हुए गहने पुलिस को मिल गए हैं। मेघालय में हनीमून के दौरान गायब हुए ये गहने अब पुलिस को मध्य प्रदेश के रतलाम से मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने सोनम का ब्लैक बैग और लैपटॉप भी बरामद कर लिया है, जिसकी तलाश में मेघालय पुलिस की SIT टीम इंदौर आई थी।

राजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा

इस मामले की जांच कर रही मेघालय पुलिस की टीम ने इंदौर के प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स के ससुराल से सोनम और राजा के गहने बरामद किए। इसके साथ ही पुलिस को यहां से सोनम का ब्लैक बैग, लैपटॉप और पेन ड्राइव भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, राजा रघुवंशी की हत्याकांड मामले के आरोपी विशाल सिंह चौहान वारदात के बाद इंदौर में जेम्स के एक फ्लैट में किराए पर ही रह रहा था। पुलिस ने पहले ही संदेह के चलते प्रॉपर्टी डीलर जेम्स को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि जेम्स ने सबूतों से छेड़छाड़ करने और वारदात से जुड़े जरूरी सबूत छिपाने की कोशिश की थी। जेम्स के अलावा पुलिस ने फ्लैट के मालिक लोकेंद्र तोमर और सुरक्षा गार्ड बलवीर को भी सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गहनों के साथ मिले कई दस्तावेज

पुलिस का शक तब सच्चाई में बदल गया जब पूछताछ के दौरान जेम्स ने SIT को बताया कि उसने सारा सामान रतलाम में ससुराल वाले घर में रखा है। इसके बाद SIT रतलाम में जेम्स के ससुराल पहुंची। यहां से पुलिस को कैश, सोनम का ब्लैक बैग, लैपटॉप, पेन ड्राइव और गहनों के साथ कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले।

पुलिस ने बताया कि राजा हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम आत्मसमर्पण करने से पहले 26 मई से लेकर 8 जून तक जेम्स के किराए वाले फ्लैट में रुकी हुई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ