News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Shahdol News: अक्सर देखा जाता है कि होली, दिवाली, रक्षाबंधन जैसे सभी त्योहारों पर, जहां सभी की छुट्टी होती है, वहीं, ऐसे खास मौकों पर पुलिसकर्मियों का काम और ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा, अगर क्षेत्र में किसी तरह की कोई घटना हो जाए, उन्हें मिली हुई छुट्टी भी रद्द हो जाती है। पुलिस कर्मियों की ये हालत देश के सभी राज्यों में एक जैसी ही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के शहडोल एसपी ने एक दिल छू लेने वाली पहल की शुरुआत की है। जिसके तहत पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन पर छुट्टी दी जा रही है। यह छुट्टी उन्हें जन्मदिन के खास तोहफे के रूप में दी जा रही है।
इस खास पहल की शुरुआत करने वाले शहडोल के एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि अब जिले में पोस्टेड सभी कॉन्सटेबल से लेकर इंस्पेक्टर लेवल तक के सभी पुलिसकर्मियों को जन्मदिन पर स्पेशल छुट्टी दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य है कि पुलिसकर्मी अपने इस खास दिन को अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर सकें। इस छुट्टी के तहत पुलिसकर्मी मुख्यालय छोड़ सकते हैं। इसका साफ मतलब है कि वह चाहें तो अपना जन्मदिन शहर से बाहर जाकर भी मना सकते हैं। इसके अलावा, अगर किसी थाने में एक साथ 3 पुलिसकर्मियों का जन्मदिन पड़ता है तो ऐसे में थाना प्रभारी छुट्टी की तारीखों को आपसी सहमति से अडजस्ट कर सकता है। इससे थाने का काम भी प्रभावित नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: बेवफा निकली सोनम रघुवंशी, निशाने पर कोई और, 3 नए नामों से हनीमून केस में नया मोड़
एसपी रामजी श्रीवास्तव ने शहडोल में इस पहल की शुरुआत दिसंबर 2024 से की। अब तक 461 पुलिस वालों को उनके जन्मदिन पर छुट्टी दी जा चुकी है। जुलाई माह में 180 पुलिसकर्मियों के जन्मदिन पर छुट्टी प्रस्तावित की गई है। एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि काम के बोझ के कारण पुलिसकर्मियों को अवकाश नहीं मिल पाता है। ऐसे में उनकी खुशियों का ध्यान रखते हुए इस पहल की शुरुआत की गई ताकि वे अपना खास दिन अच्छे से मना सकें। इससे उनका काम भी बेहतर होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।