Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

MP के रीवा में दर्दनाक हादसा, ऑटो पर पलटा सीमेंट भरा ट्रक, 7 की मौत

मध्य प्रदेश के प्रयागराज में दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि सीमेंट से भरा एक ट्रक, ऑटो पर पलट गया, जिसमें कई तीर्थयात्री सवार थे। ये सभी प्रयागराज से लौट रहे थे। CM ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 5, 2025 22:46
Rewa Accident
रीवा में हुआ भीषण एक्सीडेंट (फोटो सोर्स- X)

मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक सवारियों से भरे ऑटो पर पलट गया, जिससे यह दर्दनाक घटना हुई है। ऑटो में करीब आठ लोग सवार थे और ये सभी प्रयागराज से गंगा स्नान से लौट रहे थे। ऑटो में कुल 8 लोग सवार थे,जिसमें से एक को ही जिंदा बचाया गया और अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भीषण हादसा NM-30 पर रीवा के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जिस जगह हादसा हुआ है, उसे सोहागी घाटी के नाम से जाना जाता है और ये जगह मौत की घाटी के नाम से मशहूर है। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग प्रयागराज से गंगा स्नान करने के बाद मऊगंज वास लौट रहे थे, उन्हें नईगढ़ी जाना था। तक प्रयागराज से रीवा की तरफ जा रहा था, तभी वह अनियंत्रित हो गया और हाईवे पर ही ऑटो पर गिर पड़ा। इससे ऑटो में सवार 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हादसे में 7 की मौत ही है, मृतक की पहचान की जा रही है। जांच की जा रही है कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे?

मरने वालों में कौन-कौन?

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों 38 साल के हीरालाल जयसवाल, 35 साल की पिंकी जयसवाल, 8 साल की अंविका जयसवाल, 7 साल की मानवी जयसवाल, 6 साल के अरविन्द जयसवाल, 12 साल के सौरभ जयसवाल है। इस घटना में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। मरने वाले और घायल सभी एक ही परिवार के हैं और आपस में रिश्तेदार हैं।

---विज्ञापन---

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम ऑफिस की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे मऊगंज जिले के नई गढ़ी के श्रद्धालुओं के ऑटो पर रीवा जिले के ग्राम सोहागी के पास सीमेंट पिलर से लदे हुए ट्रक के पलटने से 7 लोगों के असामयिक काल-कवलित एवं 3 यात्रियों के घायल होने का हृदय विदारक समाचार सुनकर मन व्यथित है। संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। मृतकों के निकटतम वैध वारिसों को ₹2-2 लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

First published on: Jun 05, 2025 03:39 PM