MP के आम नागरिकों के लिए अच्छी खबर, बसों में सफर करने वाले यात्रियों को मिल सकत है फायदा

shivraj government

shivraj government

MP News: शिवराज सरकार ने आम लोगों को एक बड़ी राहत दी है। प्रदेश सरकार ने बसों का टैक्स घटाने का फैसला लिया है। जो आम नागरिकों को लिए एक अच्छी खबर माना जा रहा है। टैक्स घटाने से बसों का किराया भी कम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

700 की जगह अब 200 रुपए

शिवराज सरकार के फैसले के मुताबिक अब बस मालिकों को 700 की जगह अब प्रति सीट 200 रुपये देना होगा। जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, टैक्स कम होने से यात्रियों को किराए में भी कमी आ सकती है। शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम के तहत यह बदलाव किए हैं।

विज्ञापन

हालांकि सरकार के इस फैसले से सीधे तौर पर वाहन स्वामी को होगा फायदा होगा। लेकिन अगर वह चाहते हैं तो यात्रियों को भी राहत दे सकते हैं। जबकि शैक्षणिक संस्था या स्कूल बस के वाहन पर अब 12 रुपया प्रति सीट हर साल देना होगा। जबकि वाहन बेचने वाले डीलरों को भी व्यापार प्रमाण पत्र लेने के स्लैब के अनुसार शुल्क देना होगा।

सरकारी वाहनों से लिया जाएगा लाइफ टाइम टैक्स

इसी तरह से सरकारी वाहन पर उसकी आयु के हिसाब से लाइफ टाइम टैक्स लिया जाएगा। फिलहाल सरकार के इस फैसले से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि पिछले कुछ समय में बसों का किराया तेजी से बढ़ा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ