Cricket Tournament: 3 दिन 12 टीमें, विनिंग प्राइज टिकट टू अयोध्या; धोती-कुर्ता पहन चौके-छक्के लगा रहे वैदिक ब्राह्मण

Ram Mandir Inauguration: वैदिक ब्राह्मणों का क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ है, जिसका विनिंग प्राइज जानकर आप चौंक जाएंगे और राम नाम का जयकारा लगाएंगे।

Vedic Pandits Cricket Tournament

Vedic Pandits Cricket Tournament

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल

विज्ञापन

Bhopal Vedic Pandits Cricket Tournament: राम मंदिर और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का क्रेज देशवासियों पर इस कदर छाया है कि क्रिकेट भी इसके जादू से बच नहीं पाया। इसलिए तो वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कॉमेंट्री सुनने को मिली। धोती कुर्ता पहन क्रिकेट खेलते वैदिक ब्राह्मण दिखे। 3 दिन का टूर्नामेंट है, जिसमें 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को टिकट टू अयोध्या मिलेगा, जो 22 जनवरी को अयोध्या जाकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की साक्षी बनेगी। मध्य प्रदेश के भोपाल में आज से वैदिक ब्राह्मणों की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में जहां संस्कृत भाषा में कॉमेंट्री हो रही है। वहीं सभी खिलाड़ी धोती कुर्ता पहन चौके-छक्के लगा रहे हैं। WT विपिन क्रिकेट ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता की विजेता को अयोध्या जाने का टिकट मिलेगा। वहीं मैच दिखने काफी दर्शक भी उमड़ रहे हैं।

विज्ञापन

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह

गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामघाट चौराहे पर बने 3 मंजिला राम मंदिर का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। 100 से ज्यादा वैदिक पंडितों की टीम मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराएगी। 17 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू होंगे। 21 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या पहुंचने का कार्यक्रम है। 22 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से आम लोग राम मंदिर और रामलला के दर्शन कर पाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए करीब 10 हजार लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया गया है। इनमें करीब 3 हजार VIP मेहमान भी शामिल हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामलला को पहनाए जाने वाले वस्त्र तैयार हैं। श्रद्धालुओं को बांटा जाने वाला इलायची दाने का प्रसाद बनाने के लिए 5 लाख पैकेट तैयार कराने का ऑर्डर कंपनी को दिया जा चुका है।

विज्ञापन

राम मंदिर की खासियतें और फीचर्स

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के एंट्री गेट की तस्वीरें अपने X अकाउंट पर शेयर की थीं। इसमें बताया गया कि राम मंदिर के एंट्री गेट सिंह द्वार पर 4 मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इनमें हाथी, शेर, हनुमान जी और गरुड़ पक्षी की मूर्तियां शामिल हैं। यह मूर्तियां राजस्थान के गांव बंसी पहाड़पुर में मिलने वाले बुलआ पत्थर से बनी हैं। 3 मंजिला मंदिर करीब 161 फीट ऊंचा होगा। इसमें 44 दरवाजे बने हैं, जिनमें से 14 दरवाजे सोने के बने हुए हैं। पूरे मंदिर में 392 खंभे हैं, जिन पर खूबसूरत नक्काशी की गई है। पूरे मंदिर की लंबाई 380 फीट लंबाई, 250 फीट चौड़ाई, 161 फीट ऊंचाई है। मंदिर राजस्थान से आए मकराना पत्थरों से बना है, जो अपने आप में काफी स्पेशल, चमकदार, लेकिन महंगा होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ