---विज्ञापन---

‘सोने के कपड़े, इलायची दाने का प्रसाद, चांदनी रात में दर्शन’; रामलला और राम मंदिर को लेकर 5 बड़े अपडेट

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं, जानिए क्या नए फैसले लिए गए हैं?

---विज्ञापन---

Ram Mandir Ramlala Pran Pratishtha Latest Update: राम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने में 17 दिन बाकी रह गए हैं। 17 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। 21 जनवरी को PM मोदी अयोध्या पहुंच जाएंगे। वहीं तैयारियों के बीच आए दिन राम मंदिर और रामलला को लेकर कोई न कोई नया अपडेट और जानकारियां सामने आ रही हैं। अब रामलला के कपड़ों, रामलला के दर्शन करने, राम मंदिर में मिलने वाले प्रसाद को लेकर ताजा जानकारियां सामने आई हैं। एक अपडेट यह है कि कैदियों को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। विस्तार से पढ़ें अपडेट…

 

---विज्ञापन---

रामलला के दर्शन रात में भी हो सकेंगे

ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन करने का समय बदला जाएगा। मंगला और श्यन आरती भी शुरू की जाएंगी। ऐसे में लोग चांदनी रात में दूधिया रोशनी में भी रामलला के दर्शन कर पाएंगे। अभी रामलला के दर्शन 2 शिफ्टों में लोग कर सकते हैं। एक शिफ्ट सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक होती है, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद रात के समय भी श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। वहीं गर्भगृह में ऐसे इंतजाम किए जाएंगे कि भक्त 25 फीट की दूरी से रामलला को निहार सकेंगे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कैदियों को रामलला के दर्शन कराएंगे

22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह जेल में कैदियों को भी लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए जेलों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि प्रदेश की जेलों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण के लिए उचित व्यवस्थाएं करने के आदेश जेल अधीक्षकों को जारी कर दिए गए हैं।

 

---विज्ञापन---

राम मंदिर में मिलेगा स्पेशल प्रसाद

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन और उसके बाद हर रोज स्पेशल प्रसाद मिलेगा। श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा के बाद इलायची दाने का प्रसाद बांटा जाएगा। इसके लिए राम विलास एंड सन्स को 5 लाख पैकेट तैयार करने का ऑर्डर दिया गया है। यह प्रसाद इलायची और चीनी को मिलाकर बनाया जाता है, जिससे इसमें पोटेशियम और मैग्निशियम समेत कई पोषण तत्व आ जाते हैं, जो पेट की बीमारियों के लिए रामबाण हैं। इसके अलावा भगवान राम के ननिहाल से आए 100 टन चावलों का प्रसाद मिलेगा। अभी राम दरबार में पुजारी प्रसाद देते हैं, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं को वापस जाने वाले रास्ते पर प्रसाद दिया जाएगा। वहीं किसी को भी खाली हाथ नहीं जाने देने के निर्देश ट्रस्ट की ओर से दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दर्शन और पूजा की व्यवस्था बदलेगी

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन और पूजा करने की व्यवस्था भी बदल जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा के बाद करीब डेढ़ से 2 लाख लोग रामलला के दर्शन कर पाएंगे, लेकिन पूजा और आरती करने का मौका 5 से 10 हजार लोगों को ही मिलेगा। इसके लिए स्पेशल पास जारी किए जाएंगे। कुबेर टीला में दर्शन, पूजा, आरती करने के लिए भी स्पेशल पास जारी किए जाएंगे। कुबेर टीला के अलावा भक्त मुनि अगस्त्य, गुरु वशिष्ठ, गुरु विश्वामित्र, गुरु वाल्मीकि, निषादराज, देवी अहिल्या और माता शबरी के भी दर्शन कर पाएंगे।

 

---विज्ञापन---

रामलला के कपड़े हर रोज बदले जाएंगे

प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला सोने के धागे से बने कपड़े पहनेंगे, जो पुणे में तैयार किए जा रहे हैं। कई रंग के कपड़े बनाए जा रहे हैं। मौके पर ही फैसला लिया जाएगा कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा के समय किस रंग के सोने के कपड़े पहनेंगे? रामलला के लिए कपड़े अयोध्या के 2 टेलर बाबू लाल और शंकर लाल भी बना रहे हैं। शंकर लाल की चौथी पीढ़ी रामलला के कपड़े बना रही है। हालांकि प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को होनी है तो उस दिन रमलला सफेद वस्त्र धारण करते हैं, लेकिन इस बार उन्हें पीले रंग के वस्त्र पहनाए जाने की योजना है। वैसे रामलला के वस्त्र और उनका रंग हर रोज दिन के हिसाब से बदलता है। अभी रामलला रविवार को गुलाबी, सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरे, गुरुवार को पीले, शुक्रवार को क्रीम कलर के और शनिवार को नीले रंग के कपड़े पहनते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं हनुमंत लला, जिनके दरबार में PM मोदी लगाएंगे हाजिरी, परमिशन मिली तो होगा राम मंदिर का उद्घाटन

यह भी पढ़ें: 161 फीट ऊंचाई, 14 सोने के दरवाजे…नागर शैली में बने 3 मंजिला Ram Mandir के 10 स्पेशल फीचर्स

First published on: Jan 05, 2024 10:35 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola