हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 87वां दिन, राहुल गांधी ने महुदिया से शुरू की यात्रा

विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 87वां दिन है। वहीं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का आज 11वां दिन है। आपको बता दें कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में करीब 13 दिन अपनी यात्रा करेंगे। इस दौरान वो करीब 400 किमी का सफर तय करते हुए राजस्थान में प्रवेश करेंगे। राहुल के साथ 137 यात्री पैदल चल रहे है। अभी यात्रा मध्यप्रदेश के उज्जैन में है जहां से श्रीनगर तक की दूरी करीब 1450 किमी है।

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का शनिवार को 11वां दिन है। राहुल गांधी की यात्रा अपने 87वें दिन सुबह छह बजे आगर जिले के महुदिया गांव से शुरू हुई। आगर से ये यात्रा 5 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ‘दक्षिण का द्वार’ कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी। छह दिनों में यह यात्रा मध्य प्रदेश में अपना आधे से ज्यादा सफर पूरा कर चुकी है। इस दौरान गांधी की अगुवाई में पदयात्रियों का कारवां बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों से गुजरा है।

कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी। मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्यप्रदेश में है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करने से पहले यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलों में लोगों से संपर्क करते हुए 382 किमी का रास्ता तय कर चुकी। यह यात्रा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola