हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM मोदी 10 मई को MP को देंगे बड़ी सौगात, देश की दूसरी सोलर सिटी बनेगा यह शहर

विज्ञापन
madhya pradesh solar city

MP News: मध्य प्रदेश को 10 मई को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। खास बात यह है कि यह सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे। पीएम मोदी 10 मई को देश की दूसरी और मध्य प्रदेश की पहली सोलर सिटी का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। जिसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

सांची बनेगी सोलर सिटी

दरअसल, मध्य प्रदेश का पर्यटन केंद्र सांची 10 मई को देश की दूसरी सोलर सिटी बन जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी 10 मई को वर्चुअली सोलर सिटी का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके लिए कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि सांची में सौर ऊर्जा से 7.3 मेगावाट बिजली का किया उत्पादन किया जाएगा।

सौर उर्जा से जलेगी बिजली

सांची के पास नागौरी में पांच मेगावाट के सब स्टेशन में बारह सोलर पैनल लगाने का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा गार्डन लाइट हाइलाइट सौर पेयजल लोग परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक जनरेटर्स भी स्थापित किए जा रहे हैं। जबकि घरों में जितनी बिजली की क्षमता है उतनी कैपेसिटी से ज्यादा की सोलर रूफ टॉप उपलब्ध कराए गए हैं। ताकि बिजली पूरी तरह से जले। इसके अलावा घर बाजार सड़के सरकारी प्राइवेट दफ्तर भी सौर उर्जा से ही रौशन होंगे।

विज्ञापन

भोपाल से 48 किलोमीटर दूर है सांची

खास बात यह है कि सांची पर्यटन स्थल है, जो राजधानी भोपाल से महज 48 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में यहां पर्यटकों का आना-जाना खूब होता है। यहां दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। ओडिशा का कोणार्क पहला ऐसा शहर है, जो पूरी तरह से सोलर सिटी बन रहा है, इसके बाद सांची का नंबर आएगा जहां पूरी तरह से सोलर सिटी होगी। इस प्रोजेक्ट पर 75 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान लगाया गया था। जिसके तहत ही सांची में सोलर सिटी बनाने का काम किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola