Arpit Pandey
Read More
MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम (madhya pradesh weather) एक बार फिर बदला है, प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज दोपहर तीन बजे के बाद प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) हुई है। आज सुबह से ही प्रदेश में बादल छाए हुए थे, जहां दोपहर के बाद राजधानी भोपाल (Bhopal) सहित रायसेन (Raisen) सागर (Sagar) जिले के अलावा कई अन्य जिलों में भी बारिश हुई।
मध्य प्रदेश में कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे किसानों की फसलों को एक बार फिर नुकसान पहुंचा है। रायसेन और सागर जिले में भी बूंदाबांदी के साथ-साथ कई स्थानों पर बारिश हुई है। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश, ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं-चने और सरसों की फसलों को हुआ है। मौसम विभाग की मानें, तो नए सिस्टम के कारण बारिश हो रही है।
मध्य प्रदेश में पहले भी तेज बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। पहले उज्जैन, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, सीहोर समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ किसानों की गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां कई स्थानों पर 80 प्रतिशत तक फसलें खराब हुई हैं। वहीं अब एक बार फिर बारिश के दौर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
मौसम विभाग का कहना है कि 16 मार्च से प्रदेशभर में बारिश का सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना हैं। जबकि हवा की रफ्तार सामान्य से दोगुनी रहेगी, ऐसे में किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान होने की संभावना इस मौसम में बनती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।