CM शिवराज बोले-घोटाले करने वाले एक दूसरे की गर्दन काटने पर उतारू, एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा

cm shivraj target congress

cm shivraj target congress

MP Poltics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल भोपाल में भ्रष्टाचार पर भी बड़ा बयान दिया। पीएम ने कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा उस पर कार्रवाई होगी। पीएम के इसी बयान के बाद विपक्षी नेता लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। जिस पर सीएम शिवराज ने पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा। यह संकल्प पीएम मोदी और बीजेपी की सरकारों का है। घोटाले करने वाले कार्रवाई के डर से इक्ट्ठा हो रहे हैं, लेकिन ये लोग अलग-अलग राज्यों में एक दूसरे की गर्दन काटने पर उतारू रहते हैं। अलग-अलग विरोधाभासी लोग हैं, एक-दूसरे के कट्टर वैचारिक दुश्मन हैं। लेकिन आज इकट्ठे दिखाई दे रहे हैं।’

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश सहित सभी राज्यों के गड़बड़ करने वाले नहीं बचेंगे, इंदिराजी ने 1971 में नारा दिया था गरीबी हटाओ गरीबी नहीं हटी केवल झूठ बोला है। सरेआम झूठ बोलने की गारंटी है। कांग्रेस ने कहा था कि 10 दिन में कर्जा माफ किया हो तो राहुल गांधी बताएं बेरोजगारी भत्ता दिया हो तो बताएं। फसल पर बोनस दिया हो तो बताएं, कौन सा वचन पूरा कर दिया बताएं।’

झूठ बोलने की गारंटी इनका सच है

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘लगातार झूठ बोलते गए आप गारंटी देने आए हैं इनकी गारंटी का एक ही सच है, भ्रष्टाचार, महिलाओं का अपमान, नौजवानों को ठगने, किसानों को छलने, धोखा देने की गारंटी है अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति का विकास नहीं किया, अल्पसंख्यकों का विकास नहीं किया। यही किया है।’

विज्ञापन

बता दें कि पीएम मोदी के बयान के बाद मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस नेताओं ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा। जिस पर सीएम शिवराज ने पलटवार किया है। ऐसे में चुनावी साल में यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ