हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Politics: चुनावी साल में कांग्रेस का आदिवासियों पर फोकस, इन विधानसभा क्षेत्रों से निकलेगी स्वाभिमान यात्रा

विज्ञापन
MP Politics

MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। खास बात यह है कि इस बार बीजेपी और कांग्रेस सबसे ज्यादा फोकस आदिवासी वर्ग पर कर रही हैं। कांग्रेस प्रदेश में आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकालने जा रही है। जो प्रदेश की आदिवासी बहुल सीटों से होकर निकलेगी।

सीधी जिले से होगी शुरुआत

कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत सीधी जिले से होगी। जिसका समापन सात अगस्त को झाबुआ में किया जाएगा। कांग्रेस की यह यात्रा 17 जिलों की 36 आदिवासी विधानसभाओं में पहुंचेगी, जिसका नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामू टेकाम और आदिवासी कांग्रेस महिला प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष चंदा सरवटे भी यात्रा में शामिल रहेंगी।

समापन में कमलनाथ-दिग्विजय सिंह के होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि यात्रा के समापन में झाबुआ में जनसभा आयोजित की जाएगी। जिसमें पीसीसी चीफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इस यात्रा में कांग्रेस आदिवासियों पर हो रहे कथित अत्याचारों को सामने लाएगी। जिसमें शिवराज सरकार को घेरने पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा।

विज्ञापन

इन विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा सीधी, धौहानी, ब्योहारी, मानपुर, जयसिंहनगर, जैतपुर, अनूपपुर, पुष्पराजगंज, डिंडोरी, शाहपुर, निवास, मंडला, बिछिया, बैहारी, पारसवाड़ा, बारघाट, लखनादोन, अमरवाड़ा, जुन्नारदेव, घोड़ाडोंगरी, भैंसदेही, टिमरनी, हरसूद, पंधाना, नेपानगर, भीकनगांव, भगवानपुरा, सेंधवा, पानसेमल, बड़वानी, कुक्षी मनावर, धरमपुरी, गंधवानी, जोबट और झाबुआ विधानसभा को कवर करेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola