MP News: कुबेरेश्वर धाम में पहुंची उम्मीद से कही ज्यादा भीड़, रुद्राक्ष वितरण किया गया बंद

mp news kubereshwar dham rudraksh distribution stopped

mp news kubereshwar dham rudraksh distribution stopped

MP News: सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में उम्मीद से ज्यादा भीड़ पहुंच गई, जिसके चलते पंडित प्रदीप मिश्रा ने रुद्राक्ष वितरण बंद कर दिया है। क्योंकि वाहनों की लंबी-लंबी लाइनों की वजह से इंदौर-भोपाल हाईवे पर भी लंबा जाम लग गया। जबकि रूद्राक्ष के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे रुद्राक्ष वितरण को बंद करने का फैसला लिया गया है।

बहुत ज्यादा भीड़ पहुंची

बता दें कि रुद्राक्ष महोत्सव में उम्मीद से कही ज्यादा भीड़ पहुंच गई। आलम यह हुआ कि सारी व्यवस्थाएं चौपट गईं, लाइन में लगने की वजह से कई लोग बीमार हो गए, इसके अलावा लाइन इतनी ज्यादा लंबी हो गई कि रुद्राक्ष बांटना मुश्किल हो गया, जिसको देखते हुए धाम में रूद्राक्ष का वितरण फिलहाल रोक दिया गया है और व्यवस्था सामान्य होने के बाद फिर से रूद्राक्ष वितरण किया जाएगा। क्योंकि प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह से डाउन हो गई थी।

लाखों में पहुंचे भक्त

कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि फिलहाल व्यवस्थाओं के चलते रुद्राक्ष वितरण रोका गया है लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं हैं, जैसे ही हालात सामान्य होंगे फिर से रुद्राक्ष वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रुद्राक्ष वितरण में लाखों की संख्या में भक्त पहुंच गए, पं प्रदीप मिश्रा ने कहा कि यहां पर सुबह 10 बजे से लेकर 7 बजे तक खाने की भी व्यवस्था की जा रही है, मेरी यही कामना है कि भगवान भोलेनाथ सबकी मनोकामना पूरी करें, लेकिन कुछ अव्यस्थाएं हो जाती है, जिसके लिए मैं आप सभी से क्षमा चाहता हूं। हालांकि रुद्राक्ष वितरण बंद हुआ है, लेकिन कथा चलती रहेगी।

बताया जा रहा है कि दो दिनों में लगभग 5 लाख रुद्राक्ष बांटे गए हैं, श्रद्धालुओं की भारी संख्या होने की वजह से बैरिकेडिंग टूट गई, जिसकी वजह से समिति ने रूद्राक्ष का वितरण बंद कर दिया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अगर इतनी भीड़ थी तो फिर प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्यों नहीं की गई।

लोगों को हुई परेशानी

रुद्राक्ष लेने पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने के कारण इसलिए प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए हैं। लाखों की इस भीड़ में कई श्रद्धालु बीमार पड़ गए हैं तो कुछ श्रद्धालु लापता भी बताए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ इंदौर से लेकर भोपाल तक के हाईवे पर 27 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इस जाम में करीब 2 लाख से ज्यादा लोग फंस गए थे।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ