हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP के धार में पलटी पिकअप, बच्चों और महिलाओं समेत 12 की मौत; मजदूरी करके लौट रहे थे घर

हादसे की जैसे ही जानकारी मिली, स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंच गए. इसके बाद पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी गई. पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. (विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के धार जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसा जिले के तिरला के पास हुआ. जहां मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट गया. बताया जा रहा है कि वाहन में बच्चों समेत 35 से 40 मजदूर सवार थे. हादसे में कम से कम 12 लोगों के मरने की जानकारी सामने आई है, जिसमें छह महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं.

हादसे की जैसे ही जानकारी मिली, स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंच गए. इसके बाद पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी गई. पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. हालांकि, कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है. वहां हर कोई अपने परिजनों को ढूंढता हुआ दिख रहा है. इस वक्त सीएसपी सुजावल जग्गा समेत थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मजदूर पिकअप वाहन में मजदूरी करके वापस अपने घर तिरला क्षेत्र लौट रहे थे. हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि आखिर चलता हुआ वाहन अचानक सड़क पर कैसे पलट गया. इसकी जांच की जा रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola