---विज्ञापन---

MP के म्‍यूजियम से चुराए करोड़ों के सिक्‍के, डेढ़ दिन रहा अंदर बंद; जानें कैसे फेल हो गया प्‍लान?

Bhopal State Museum Theft Case: एक चोर चोरी करने के लिए प्लान बनाकर आया। उसने करोड़ों के सिक्के चुरा भी लिए। लेकिन चोरी का प्लान फेल हो गया। मामला भोपाल के स्टेट म्यूजियम का है। जहां पर चोर ने बेहद शातिर ढंग से प्लानिंग की थी। चोरी करने के लिए काफी समय तक चोर अंदर रहा।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्टेट म्यूजियम में एक चोर टिकट लेकर घुसा। चोरी के लिए डेढ़ दिन तक अंदर बंद रहा। लेकिन फिर भी उसके अरमानों पर पानी फिर गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्यालमा हिल्स स्थित म्यूजियम से आरोपी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था। जिसे कर्मचारियों ने देख लिया। म्यूजियम के कर्मचारियों ने बताया कि उन लोगों ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे म्यूजियम का ताला खोला था। अंदर एक शख्स बेहोशी की हालत में पड़ा था। दूसरी तरफ कई अलमारियों को कांच टूटे मिले। आरोपी के हाथ में ग्लब्ज और चेहरे पर मास्क था। पास में एक रस्सी भी मिली। पास में कर्मचारियों को एक बैग नजर आया। जिसमें मुगलकालीन, गुप्तकालीन और अंग्रेजों के जमाने के सिक्के भरे पड़े थे।

Madhya Pradesh

---विज्ञापन---

कई अन्य कीमती चीजें भी आरोपी के पास से मिलीं। चांदी के बर्तन और म्यूजियम में रखा बेशकीमती सामान आरोपी ने चुराने की कोशिश की थी। जिसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर DCP जोन-3 रियाज इकबाल और अन्य अधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये चोर बिहार के गया का रहने वाला है। जो सेमी न्यूड हालत में पुलिस को मिला है। आरोपी का नाम विनोद यादव है।

mp

---विज्ञापन---

टिकट लेकर अंदर गया था बिहार का चोर

पुलिस ने बताया कि म्यूजियम की सुरक्षा में निजी कर्मी तैनात हैं। चोर विनोद रविवार को म्यूजियम के अंदर टिकट लेकर घुसा था। जो अंदर ही छिप गया। जब म्यूजियम बंद हुआ तो आरोपी ने कांच तोड़ करोड़ों के सिक्के चुरा लिए और बैग में भरकर पीछे की तरफ बड़ी दीवार के ऊपर चढ़ने की कोशिश की। लेकिन आरोपी गिरकर घायल हो गया। उसके पास जो सामान मिला है, उसकी कीमत 10 करोड़ तक है।

यह भी पढ़ें:हिस्ट्रीशीटर और बहन समेत 3 लोगों की हत्या, शादी के लिए खरीदारी करने जा रहे परिवार की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश पुलिस की एक टीम गया के लिए भी रवाना हुई है। आरोपी के पास से आरी, स्क्रू ड्राइवर आदि चीदें मिली हैं। कुछ गोल्ड के सिक्के भी मिले हैं। म्यूजियम में अलार्म सिस्टम है, जो खराब हो चुका है। कैमरे भी बंद पाए गए हैं। आरोपी के 50 फिंगर प्रिंट पुलिस को मिले हैं। जिससे पता चलता है कि वह अकेला ही चोरी करने आया था। म्यूजियम के अंदर करीब 50 करोड़ का सामान रखा गया है।

यह भी पढ़ें:बांदा की शहजादी को 21 सितंबर को दुबई में मिलेगी मौत की सजा! रोते मां-बाप की PM मोदी से गुहार; जानें मामला

---विज्ञापन---

First published on: Sep 03, 2024 04:37 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola