MP के खंडवा में किसान से बदमाशों ने की लूटपाट, लाखों रुपए लेकर फरार

Miscreants looted a farmer in Khandwa

Miscreants looted a farmer in Khandwa

विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, देर रात खंडवा जिले में गेंहू बेचकर लौट रहे एक किसान के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि किसान का अपहरण कर उसके पास जितने पैसे थे, उसे लूटकर बदमाश भाग निकले। पुलिस का कहना है कि सभी बदमाश नकाब पहने हुए थे।

यह है पूरा मामला

बताया जा रहा है भील खेड़ी सराय गांव के रहने वाले किसान अर्जुन नायक के साथ यह घटना घटी है। अर्जुन गांव के ही युवक रविंद्र के साथ वह दो ट्रेक्टर ट्रालियों से मंडी में गेहूं बेचने गए थे। यहां से यहां से गेहूं बेचकर वह करीब तीन लाख रुपये लेकर बाइक से घर आ रहे थे। इस बीच अहमदपुर खैगांव के पास कुछ लोगों ने अर्जुन का अपहरण कर लिया और तीन लाख भी साथ लूट लिए।

विज्ञापन

घटना की जानकारी लगने पर CSP पूनमचंद यादव मोघट थाना और कोतवाली थाना पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अपहरण कर लूट करने वालों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। वाहनों की तलाश करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्चिंग की जा रही है। मोघट पुलिस ने अर्जुन के भाई की शिकायत पर उसके भाई अर्जुन का अपहरण कर लूटने वाले बदमाशों पर केस दर्ज किया।

विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव किया है। लेकिन अब तक अपरहणकर्ताओं की कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ