महाकाल मंदिर में आग से झुलसे सेवक की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

Mahakal Mandir Sewak Satyanarayan Soni Pass Away: महाकाल मंदिर में होली पर गुलाल से लगी आग में झुलस कर घायल हुए सेवक सत्यनारायण सोनी की ईलाज के दौरान मौत हो गई। सत्यनारायण सोनी के निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Mahakal Mandir Sewak Satyanarayan Soni Pass Away

महाकाल मंदिर के सेवक सत्यनारायण सोनी का निधन

Mahakal Mandir Sewak Satyanarayan Soni Pass Away: मध्य प्रदेश के महाकाल नगरी उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल महाकाल मंदिर में होली पर गुलाल से लगी आग में झुलस कर घायल हुए सेवक सत्यनारायण सोनी की ईलाज के दौरान मौत हो गई। महाकाल मंदिर के सेवक सत्यनारायण सोनी ने 79 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। सत्यनारायण सोनी के निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन

मुंबई में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बता दें कि 25 मार्च को धुलेंडी के दिन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आरती के दौरान आग लग गई थी। इस आग में मंदिर के कई पुराजी और सेवक झुलस कर घायल हो गए थे। इसी हादसे में मंदिर के सेवक सत्यनारायण सोनी भी झुलस गए थे। पहले उनका इलाज उज्जैन के जिला अस्पताल में हुआ, इसके बाद उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंबई के अस्पताल में बुधवार सुबाह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

25 मार्च को हुआ हादसा

विज्ञापन

मालूम हो कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में 25 मार्च की सुबह 5.49 बजे भस्म आरती के दौरान मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई थी। इस आग हादसे में पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए थे। इन 14 घायलों में से 9 लोगों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ