Madhya Pradesh Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya Big Plan: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा प्रदेश के विकास की गति को तेज करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी सिलसिले में प्रदेश के नगरीय निकाय और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विभाग के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगर पालिक निगमों के सभी कामों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को राज्य के सभी नगर निगम सौलर ऊर्जा का अधिकारिक उपयोग करने का निर्देश दिया है।
कैलाश विजयवर्गीय का अधिकारियों को निर्देश
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के बजट का बड़ा हिस्सा बिजली के बिल में चला जाता है। ऐसे में नगरीय निकाय में सोलर पावर प्लांट लगा सकते हैं, इससे बिजली की बचत होगी। उन्होंने आगे कहा कि सोलर पावर प्लांट से बिजली के बिल को कम करके हम उन पैसों को प्रदेश के विकास कार्यों में लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य लक्ष्मी योजना से नगरीय निकाय से नगरीय निकाय और प्राइवेट प्रोपर्टी के मालिकों को घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि प्रदेश ग्रीन पॉवर में नंबर 1 बने, साथ ही इससे नगर निगम अपनी आय बढ़ाये, जिससे वह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम करें। उन्होंने आगे कहा विज्ञापन के जरिए हम आय वृद्धि कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Spark Award Ceremony में मध्य प्रदेश को 11 अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड, CM मोहन यादव ने दी बधाई
इन योजनाओं को दिया जाएगा बढ़ावा
बैठक में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि जनभागीदारी को भी अधिकांश योजनाओं में भी बढ़ावा देने पर भी सभी महापौरगण विचार कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की सूची बनाने का निर्देश दिया। इसमें इंजीनियर, आर्किटेक्ट, प्रोफेशनल्स, कलाकार जैसे सभी प्रकार के नागरिक शामिल हो सकते है। शहर के विकास में सभी को साथ मिलकर टीम वर्क की तरह काम करना चाहिए। निकायों के पास बहुत अधिकार हैं, इनका उपयोग शहर हित में करना चाहिए।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
20 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines