हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू, 7 लोकसभा सीटों पर होंगे चुनाव

MP Lok Sabha Election 2024 Second Phase Nomination: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई है। दूसरे चरण के चुनाव में मध्य प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

MP Lok Sabha Election 2024 Second Phase Nomination: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। राज्य में 28 मार्च से दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दी है। पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इन सातों लोकसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 28 मार्च से होगी।

दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में कुल 4 चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरे जाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 113 उम्मीदवारों द्वारा 153 नामांकन पत्र भरे गए हैं। दूसरे चरण में दमोह, टीकमगढ़ (अजा), खजुराहो, रीवा, सतना, बैतूल (अजजा) और होशंगाबाद में चुनाव होंगे। इसके लिए निर्वाचन अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके तहत 28 मार्च से दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी 4 अप्रैल है। 5 अप्रैल को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं नामांकन दाखिल कर चुके प्रत्याशी 8 अप्रैल तक अपना वापस ले सकते हैं। इन सातों लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भोपाल में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब इतने दिन तक नहीं मिलेगी एक भी छुट्टी

पहले चरण के नामांकन की संख्या 

बता दें कि, पहले चरण के लिए चुनाव के लिए कुल 113 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, अकेले 27 मार्च को ही 64 प्रत्याशियों द्वारा 89 नामांकन पत्र दाखिल किया हैं। आप इन सभी उम्मीदवारों के शपथ पत्र सहित बाकी जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://affidavit.eci.gov.in/ पर जाकर पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola