Madhya Pradesh Crime News, ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव का सरंपच बताया जा रहा है। वाकया उस वक्त का है, जब अपने चचेरे भाई की हत्या के मामले में मुख्य गवाह की भूमिका में यह शख्स वकील से मिलने पहुंचा था। कार से उतरते ही अज्ञात ने गोलियों की बौछार कर दी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, इस घटना के बारे में घर वालों को पता चला तो उन्होंने हमले के आरोपियों के घर को आग लगा दी। फिर दोनों तरफ से फायरिंग की नौबत आ गई। हालांकि इस संबंध में सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया। बहरहाल, वारदात की जांच का क्रम जारी है।
-
ग्वालियर जिला मुख्यालय स्थित गायत्री नगर में सोमवार सुबह दिया गया कत्ल की वारदात को अंजाम, भीड़ बढ़ते देख बाइक पर सवार होकर भागे हमलावर
यह भी पढ़ें: इंदौर में पुल से उतरकर बस पलटी; हेल्पर की मौत, 50 सवारियां घायल, सीधी करने को बुलानी पड़ी क्रेन
बाद में जैसे ही पविक्रम रावत के घर वालों को इस हत्याकांड का पता चला, उन्होंने हमले के आरोपियों के घर में आग लगा दी। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग की नौबत आ गई। आनन-फानन में सूचना पाकर पड़ाव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया। विक्रम रावत को अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बरहाल, लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के साथ ही पुलिस फरार हत्याराेपियों की तलाश में जुटी हुई।
यह भी पढ़ें: चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही MP में लगी आचार संहिता, सरकारी वेबसाइटों से हटीं CM चौहान और मंत्रियों की तस्वीरें
दो साल पहले की गई थी सरपंच के चचेरे भाई की हत्या
उधर, इस हत्या की वजह के बारे में पता चला है कि गांव बनहेरी में 2021 में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिस दौरान विरोधी पक्ष की गोली लगने से रामनिवास नामक एक शख्स की मौत हो गई थी। वह शख्स आज मार दिए गए सरपंच विक्रम रावत का चचेरा भाई बताया जा रहा है और उसी हत्या के मामले में विक्रम मुख्य गवाह था।
मंगलवार, 10 अक्टूबर को उसकी कोर्ट में गवाही होनी थी और इससे पहले सोमवार को वह वकील से मिलने के लिए गया हुआ तो वहां उसे भी विरोधियों ने मौत के घाट उतार दिया।एक प्रत्यक्षदर्शी ने इस बारे में बताया कि बाइक पर सवार होकर आए चार-पांच युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसी के साथ पुलिस अब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है, ताकि जांच में मदद मिल सके।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines