President Draupadi Murmu Will Visit MP: इंदौर के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल होने आएंगी और इसी दिन 19 सितंबर को वे महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचेंगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इसी दिन वे उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति भवन से उनका कार्यक्रम जारी होने के बाद उज्जैन में पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। आज एसपी ने राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई है।
इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार और कई गणमान्यजन भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति के उज्जैन आकर महाकाल दर्शन करने के कार्यक्रम को लेकर एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महामहिम के आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की जाएंगी। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहेंगे।
द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्य भी रह चुकी है। वह भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाली जनजातीय समुदाय से संबंधित पहली व्यक्ति हैं। मुर्मू, प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला हैं। प्रबुद्ध सोसाइटी द्रौपदी मुर्मू को प्रबुद्ध महिला सम्राट से अलंकृत किया है।
राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मु का इंदौर में तीसरा दौरा
राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मु तीसरी बार इंदौर आ रही हैं। 10 जनवरी को राष्ट्रपति मुर्मु इंदौर के बीसीसी में हुए 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होने आई थीं। दूसरी बार वे 27 सितंबर को स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए इंदौर आईं, जिसमें उन्होंने पुरस्कार वितरण किया। 18 व 19 सितंबर को उनका तीसरा दौरा है।
छात्रों को दिए जाएंगे स्वर्ण और रजत पदक
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर रेणु जैन के अनुसार, इस दीक्षांत समारोह में छात्रों को कुल 116 गोल्ड व रजत पदक दिए जाएंगे। इसके अलावा पीएचडी करने वाले शोधार्थी उपाधि से सम्मानित होंगे। विश्वविद्यालय ने सितंबर के महीने में दीक्षांत समारोह आयोजित करने की योजना बनाई थी। विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा पूर्व में भी दीक्षांत समारोह के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित किया था, लेकिन व्यस्तता के चलते यह नहीं हो पाया। वहीं, अब डीएवीवी ने राष्ट्रपति को हीरक जयंती वर्ष में आयोजित हो रहे समारोह के लिए आमंत्रित किया है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 7 शिक्षकों को मिला नेशनल टीचर अवार्ड, जानिए क्यों मिला इन्हें सम्मान
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
9 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines