Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार लगातार राज्य के कोने-कोने तक विकास को पहुंचाने के लिए बिना रुके काम कर रही है। प्रदेश के विकास के साथ-साथ सरकार राज्य के वन्य जीवों का संरक्षण कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 25वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए जरूरी प्रावधानों को लेकर आम लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने घड़ियाल अभयारण्य को लेकर लोगों के रूचि पैदा करने के लिए राज्य में एक्टिविटी संचालित करने का निर्देश दिया है।
सीएम मोहन यादव का निर्देश
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्राइवेट यूनिट और व्यक्तिगत स्तर पर लोगों के साथ वन्य जीवों के संरक्षण के बारे में विचार-विमर्श के लिए व्यवस्था स्थापित करने की जरूरत है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि लोगों को सर्पदंश (सांप के काटने) से बचाने के लिए हर एक थाने को सांप पकड़ने और पकड़े गए सांपों का संरक्षण की जानकारी दी जाए। सीएम ने आगे कहा कि हर थाने के होमगार्ड जवानों को सांप पकड़ने की ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की जाए।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कैबिनेट की मीटिंग में नए मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव मंजूर, जानें CM मोहन यादव ने और क्या-क्या फैसले लिए?
बैठक में इन मुद्दों पर भी हुआ विचार-विमर्श
इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने चीता पुनर्वास परियोजना के तहत प्रदेश में बढ़ी चीतों की संख्या के लिए बधाई दी। इसके साथ ही इस बैठक में पन्ना टाइगर रिजर्व, कान्हा टाइगर रिजर्व, गांधी सागर अभयारण्य, संजय टाइगर रिजर्व, नरसिंहगढ़ अभयारण्य, वीरांगना दुर्गावती अभयारण्य, बगदरा अभयारण्य, सतपुड़ा-मेलघाट टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य और सोन घड़िया अभयारण्य के क्षेत्रों में होने वाले अलग-अलग निर्माण कार्यों के लिए वन्य प्राणी से जुड़े कई अनुमानों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
20 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines