अब दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे CM मोहन यादव, सामने आया पूरा ब्योरा

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, नई दिल्ली और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रचार के लिए जनसभाएं और रोड शो करेंगे।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के साथ ही मध्य प्रदेश में चुनाव संपन्न हो गए हैं। प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के बाद से अब मुख्यमंत्री मोहन यादव दूसरे राज्यों में पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे। पार्टी ने सीएम मोहन यादव को 5 राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। आने वाले दिनों में सीएम मोहन यादव ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, नई दिल्ली और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रचार के लिए जनसभाएं और रोड शो करेंगे। इन राज्यों में सीएम मोहन यादव 14 से 19 मई तक पार्टी का प्रचार करेंगे। उनके इस कार्यक्रम की पूरी ब्योरा सामने आ गई है।

विज्ञापन

सीएम मोहन यादव का प्लान

सीएम मोहन यादव सबसे पहले 14 मई को भोपाल से खजुराहो होते हुए उत्तर प्रदेश के महोबा जाएंगे। यहां ये सीएम मोहन यादव हमीरपुर के संसादीय क्षेत्र कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद 14 मई की शाम को ही सीएम मोहन यादव नई दिल्ली जाएंगे। यहां भी वह रोड शो और स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दिल्ली से ही 15 मई को वह हरियाणा जाएंगे। यहां वह सुबह रोहतक और शाम को रेवाड़ी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह फिर से नई दिल्ली जाएंगे। यहां वह पश्चिम दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली में रोड शो करेंगे।

विज्ञापन

यहां भी जाएंगे सीएम मोहन यादव 

इसके बाद सीएम मोहन यादव 16 मई को रांची (झारखंड) जाएंगे। यहां वह हजारीबाग और कोडरमा जिलों में जनसभाएं करेंगे। इसके साथ ही वह धनबाद भी जाएंगे। इसके बाद 17 मई को उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती और रायबरेली संसदीय क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करेंगे। 18 मई को मुंबई में चुनावी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। 19 मई को उत्तर प्रदेश के तीन संसदीय क्षेत्रों गाजीपुर, भदोही और इलाहाबाद में प्रचार करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ