MP खेल मंत्री सारंग ने 'वोकल फॉर लोकल’ के लिए लोगों को किया प्रेरित, बोले- लोकल कारीगरों से खरीदें सामान

Sports Minister Vishwas Kailash Sarang: एमपी खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने धनतेरस पर नरेला विधानसभा अंतर्गत छोला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के समीप स्थानीय कारीगर से दीपक खरीदे और डिजिटल पेमेंट यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया।

Sports Minister Vishwas Kailash Sarang

Sports Minister Vishwas Kailash Sarang

Sports Minister Vishwas Kailash Sarang: मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत लाला लाजपत राय कॉलोनी के रहवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए सड़क निर्माण कार्य व सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन किया।

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर नरेला विधानसभा अंतर्गत छोला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के समीप स्थानीय कारीगर से दीपक खरीदे और डिजिटल पेमेंट यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया।

इस दौरान मंत्री सारंग ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के लिए नागरिकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज देशवासियों में ‘स्वदेशी’ की भावना जागृत हुई है, वोकल फॉर लोकल से स्थानीय कारीगरों को नई पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों से सामान खरीदने पर देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। “वोकल फॉर लोकल” की भावना त्यौहारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह जीवन की सभी आवश्यकताओं के लिए अपनाई जानी चाहिए। साथ ही, उन्होंने नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।

मंत्री सारंग ने किया भूमिपूजन

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत लाला लाजपत राय कॉलोनी के रहवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए सड़क निर्माण कार्य व सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन किया। नागरिकों ने सड़क के इनोवेशन के लिए मंत्री सारंग के समक्ष अपनी समस्या रखी।

जिस पर मंगलवार को मंत्री सारंग ने सड़क का निरीक्षण किया, इसके साथ ही उन्होंने तत्काल सड़क निर्माण कार्य व सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन भी किया। इस सौगात के लिये रहवासियों ने मंत्री सारंग का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों को धनतेरस व दीपोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की। सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में नागरिकों की सुविधाओं में निरंतर वृद्धि कर रहे हैं। इस सड़क निर्माण कार्य से कॉलोनी के रहवासियों का आवागमन सुगम होगा। इस दौरान भोपाल महापौर मालती राय, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद रहे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ